होम / Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

• LAST UPDATED : October 24, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad Hospital: हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान कर देगा, दरअसल, फरीदाबाद जिले के बादशाह खान सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक बुरी तरह से घायल मरीज ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें यह घटना मंगलवार की है। जब घायल को इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में ले जाया गया उस दौरान करीब 12 घंटे तक एक मरीज घायल अवस्था में स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। मरीज की हालत देखने के बावजूद भी डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए ना तो भर्ती किया और ना ही उसे किसी और अस्पताल में रेफर किया।

  • स्ट्रेचर पर ही घायल ने तोड़ा दम
  • पत्नी ने दी घटना की जानकारी

CM Nayab Saini: ‘मैं धरातल पर हूं हवा में नहीं’, जीत के बाद CM सैनी ने हरियाणवी अंदाज में कांग्रेस की उड़ाईं धज्जियां

स्ट्रेचर पर ही घायल ने तोड़ा दम

बादशाह खान अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक मरीज जो बुरी तरह घायल था उसको सही ढंग से उपचार नहीं मिला जिसके बाद आपातकालीन वार्ड के स्ट्रेचर पर ही घायल ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जब उसकी पत्नी को खबर लगी तो मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति दिनेश चंद्र, जो की दिल्ली के कपासेडा में रह रहे थे। वो अपनी मां के पास फरीदाबाद के गांव भूपानी में आई हुई थी और फरीदाबाद में ही एक दुकान लगा रही थी। इसी के चलते वो पिछले कई दिनों से फरीदाबाद में ही थी।

CBSE Results: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की हुई की घोषणा, जानें डिटेल्स

पत्नी ने दी घटना की जानकारी

पत्नी की दी हुई जानकारी के मुताबिक हरियाणा में उसे फोन आया कि दिनेश बाथरुम में फिसल कर गिर गया हैं। और दिनेश की आंखों में काफी चोट लगी है। दिनेश का प्राथमिक इलाज करा कर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में लेकर आई। जहां पर डॉक्टर ने उसे बादशाह खान अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में वो बीते मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे आ गई थी, लेकिन उसके पति दिनेश को डॉक्टर ने कार्ड पर ही रखा और केवल एक ग्लूकोस के सहारे छोड़ दिया। सुबह से लेकर शाम तक डॉक्टर ने ना तो उसके पति दिनेश को भर्ती किया और ना ही उन्हें रेफर किया। इसके चलते रात लगभग 9 बजे उसके पति ने दम तोड़ दिया।

Sakshi Malik-Babita Phogat Controversy : कुश्ती से राजनीति तक…, आरोपों के रिंग में लगातार दो पहलवान दिग्गज