प्रदेश की बड़ी खबरें

Dalit Samman Swabhiman Ceremony : बीजेपी के चुनावी मेनिफेस्टों में होगी नई पेंशन स्कीम

  • कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में आयोजित किया गया कार्यक्रम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dalit Samman Swabhiman Ceremony हरियाणा के कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में भाजपा के दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मनोहर लाल ने जनता का संबोधित करते हुए कहा कि वे जातिगत गणना की मांग करते हैं, लेकिन अपनी जाति को छिपाते हैं। इस दौरान वे केंद्र की नई पेंशन स्कीम पर भी वे बोले।

Dalit Samman Swabhiman Ceremony : ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहर लाल के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद दुष्यंत गौतम, अशोक तंवर व राज्य मंत्री सुभाष सुधा पहुंचे। महिलाओं-पुरुषों की भीड़ जुटी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम लागू की गई है। कर्मचारियों की सरकार से पिछले काफी समय से मांग थी। इस योजना को भाजपा के चुनाव मेनिफेस्टो में लाएंगे और उसको चुनाव के बाद लागू किया जाएगा।

चुनाव की तारीख को लेकर ये बोले

वहीं मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव तिथि बदलने को लेकर कहा कि एक साथ पांच छुट्टी होने की वजह से लोग वेकेशन पर चले जाते हैं, इसलिए वोटिंग कम हो जाती है। लेकिन तिथि में बदलान की बात पर कांग्रेस को परेशानी हो रही है, क्योंकि उनका जितना वोट प्रतिशत हरियाणा में कम आएगा, उनको इसका फायदा होगा।

यह वह धरा जहां कृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया

मनोहर लाल ने कहा कि यह वह धरा है, जहां युद्ध के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को एक संदेश दिया था। जो न्याय के लिए था, उनके बताए हुए मार्ग पर सब चल रहे हैं और आज ही उनका जन्मदिन है। वे श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर एक भव्य मेमोरियल स्थल गुरु रविदास महाराज के लिए बनाया जाएगा। उनको दलित समाज की दशा देखकर पीड़ा होती थी।

यह भी पढ़ें : BJP’s Manifesto एकत्रीकरण अभियान ज़ोरों पर

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Polls 2024 : भाजपा ने की चुनाव की तारीख बदलने की अपील

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

6 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago