होम / BJP State President Mohan Lal Badauli : नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पानीपत टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत

BJP State President Mohan Lal Badauli : नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पानीपत टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत

• LAST UPDATED : July 11, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP State President Mohan Lal Badauli : वीरवार को हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मोहन लाल बड़ौली का पानीपत टोल प्लाजा पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, मंडल अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, अर्जुन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरपाल ढांडा, कृष्ण छोक्कर, बलिन्द्र आर्य, गंगाराम स्वामी, अजय शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष बनने की ख़ुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को देसी घी के लड्डू खिला कर ख़ुशी का इजहार किया।

BJP State President Mohan Lal Badauli : अपेक्षाओं के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और पार्टी हाई कमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वे भारतीय जनता पार्टी की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं की बात सुनने के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे न केवल खुले रहेंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं के सुझावों से गंभीरता से विचार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है इसलिए सभी कार्यकर्ता हरियाणा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को घर घर तेजी से पहुंचाने का कार्य करें।

कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करनी होगी

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि पानीपत जिला के सभी भाजपा कार्यकर्ता आपकी आशाओं और अपेक्षाओं से अधिक कार्य पार्टी के हित में करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे हरियाणा भाजपा की नीतियों और हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में फिर एक बार भाजपा सरकार लाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करनी होगी।

यह भी पढ़ें : Urban ownership scheme : सरकार द्वारा भू-मालिकों को दिया गया मालिकाना हक : कृष्ण लाल पंवार

यह भी पढ़ें : INLD-BSP Alliance : हरियाणा में इनेलो-बसपा का गठबंधन : अभय चौटाला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox