Bhavya Bishnoi Oath : भव्य बिश्नोई ने विधायक पद की ली शपथ

इंडिया न्यूज, Haryana (Bhavya Bishnoi Oath Ceremony) : हरियाणा की आदमपुर सीट से उपचुनाव में जीते भव्य बिश्नोई (29) ने आज दोपहर को विधायक पद की शपथ ली। भव्य को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता (Gyan Chand Gupta) ने अपने कार्यालय में शपथ दिलाई।

इस दौरान उनके पिता कुलदीप बिश्नोई सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। शपथ लेते ही अब हरियाणा में भाजपा विधायकों की संख्या 41 हो गई है। वहीं आपको जानकादी दे दें कि भव्य बिश्नोई अब तक के सबसे युवा विधायक हैं। उनसे पहले दुष्यंत चौटाला (34) सबसे यंग विधायक थे।

आदमपुर में भजन लाल परिवार का वर्चस्व कायम

मालूम रहे कि हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र में हाल ही में भव्य बिश्नोई (29) जीते थे। भव्य की जीत के साथ ही भजन लाल परिवार का वर्चस्व भी कायम रहा, क्योंकि अभी तक इस सीट से भजन लाल का परिवार ही जीतता आया है। उक्त सीट उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 का है, ऐसे में भव्य के जीतने के बाद भी भाजपा 41 पर ही सिमटी हुई है। ऐसे में बहुमत के लिए भाजपा को जजपा के विधायकों का साथ जरूरी है।

ये भी पढ़ें : Ayushman Bharat Yojana : मुख्यमंत्री 21 को मानेसर में करेंगे गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने यहां

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने कांग्रेस की लगाई जमकर वॉट

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने…

2 hours ago

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें…

2 hours ago