होम / Newlywed woman Suicide करनाल में 5 दिन बाद दुल्हन ने लगाया फंदा

Newlywed woman Suicide करनाल में 5 दिन बाद दुल्हन ने लगाया फंदा

• LAST UPDATED : January 1, 2022

इंडिया न्यूज, करनाल।
Newlywed woman Suicide करनाल में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। गोल्डी की शादी पांच दिन पहले ही करनाल के इंद्री के पास एक गांव में रहने वाले अंग्रेज सिंह से हुई थी। लड़की के पास कोई सुसाइड नोट नहीं होने से मामला पेचीदा हो गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंग्रेज सिंह की ये दूसरी शादी थी, जोकि मधुबन पुलिस अकादमी के मेस में कार्यरत है।

परिवार में छा गया मातम (Newlywed woman Suicide)

5 दिन पहले हुई इस शादी से दोनों परिवार खुश थे, लेकिन लड़की के खुदकुशी करने के बाद से मातम का माहौल है। वहीं, लड़की की मां ने कहा कि दोनों के बीच झगड़े की कोई खबर नहीं थी, लेकिन इस मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। गोल्डी कुरुक्षेत्र की रहने वाली थी। पति-पत्नी एक साथ रह रहे थे। इस बीच जब शुक्रवार को गोल्डी का पति जब घर पहुंचा तो वहां काफी भीड़ थी। इसके बाद उसने देखा कि उसकी पत्नी ने फंदा लगा लिया है।

निजी अस्पताल के डाक्टरों ने किया मृत घोषित (Newlywed woman Suicide)

आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि इस खुदकुशी को लेकर लड़की वालों के परिवार, पति और ससुराल पक्ष से भी कोई कारण पता नहीं चल पाया। हालांकि लड़की पक्ष की तरफ से ये जरूर कहा जा रहा है कि लड़के के फोन से किए गए हर कॉल की जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Big Accident In Bhiwani पहाड़ दरकने से कई लोग दबे, 3 शव निकाले जा चुके

Also Read: Stampede At Mata Vaishno Devi Bhawan 12 लोगों की मौत, इतने लोगों की हुई पहचान

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज
Haryana Assembly Election 2024: ‘परिवार में मतभेद हो जाते हैं लेकिन…’, कुमारी सैलजा की नाराजगी पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष
Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा
Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद
Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा
Ambala Girls Student Missing : एक ही कक्षा की 4 बच्चियां हो गईं लापता, सनसनी, नहीं लगा सुराग
Haryana Election 2024: ‘भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा सेटिंग करने वाले ‘, किरण चौधरी ने कांग्रेस के काले कारनामों से उठाया पर्दा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox