होम / एनएचएम कर्मचारियों की आज रहेंगी हड़ताल, इमरजेंसी सेवाए होंगी प्रभावित

एनएचएम कर्मचारियों की आज रहेंगी हड़ताल, इमरजेंसी सेवाए होंगी प्रभावित

• LAST UPDATED : June 9, 2022

इंडिया न्यूज, NHM Employees On Strike: स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आहान पर एनएचएम के कर्मचारी आज यानी वीरवार को हड़ताल पर रहेंगे। जिसके कारण नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाए बंध रखने का एलान किया है।

संघ प्रदेश संगठन मंत्री विजय कांबोज का कहना है की मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की घोषण के आठ माह के बाद भी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का कोई लाभ नही मिल पाया है जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है जिसके बाद कर्मचारियो ने मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी हैं।

संघ प्रदेश संगठन मंत्री विजय कांबोज ने कहा की सरकार ने दीपावली पर सातवां वेतन आयोग लागू करने की घोषणा की थी जिसकों सरकार ने आठ महीने के बाद भी पूरा नही किया है। कर्मचारियों का कहना है की अगर हमारी मांगे समय पर पूरी नही की गई तो हम बड़ा आंदोलन भी करेंगे।

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर भी फाइलें दबाकर रखने का आरोप लगाया है। मुख्यामंत्री की घोषणा के बावजूद कर्मचारियों की अधिकारी मांगों को पूरा नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें : मानसा अनाज मंडी में गायक सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास, लाखों फैंस पहुंचे

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox