होम / निकिता हत्याकांड : दोषियों को उम्रकैद की सजा

निकिता हत्याकांड : दोषियों को उम्रकैद की सजा

• LAST UPDATED : March 26, 2021

फरीदाबाद

जिस फैसले का इंतजार… निकिता के परिजन ही नहीं… बल्कि पूरा देश कर रहा था… वो फैसला अब आ गया है… निकिता के गुनहगारों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है….. हालांकि परिजन.. फांसी की मांग कर रहे थे… लेकिन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी तौसीफ और रेहान के लिए उम्रकैद की सजा मुकर्रर की है…..

फरीदाबाद का वो निकिता हत्याकांड….. जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था…. किस तरफ तौसीफ … रेहान और अजरुद्दीन ने मिलकर अब से ठीक पांच महीने पहले.यानी 26 अक्टूबर 2020 को गोली मारकर निकिता तोमर की हत्या कर दी थी… और अब 26 मार्च 2021 को निकिता को इंसाफ मिल गया है……वो इंसाफ…. जिसका इंतजार… पूरा भारत कर रहा था।

तो अदालत  के लिए तारीख पर तारीख वाला डायलॉग आपने सुना होगा…. लेकिन यहां ये दो तारीखें…. न्याय  यानी 26 मार्च.. और 26 अक्टूबर… जुर्म से लेकर सजा तक… और अपराध से लेकर न्याय तक की कहानी बयां कर रही है….और अब दोषियों को उनके किए की सजा मिल चुकी है….. तौसीफ और रेहान ताउम्र  सलाखों के पीछे रहेंगे…. और  काल कोठरी के अंधेरे के बीच. याद करेंगे….. वो तारीख… जब उन्होंने किसी मासूम के खून से अपने हाथों को रंगा था..

बेटी को इंसाफ मिलने के बाद परिजन भावुक दिखे…. हालांकि परिजनों की मांग थी कि उनकी बेटी से जिंदगी छीनने वालों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए… ताकि… उन लोगों को एक कड़ा संदेश जा सके… जो रसूख के दम पर किसी की भी जिंदगी से खेलने में गुरेज नहीं करते… 26 अक्टूबर को निकिता को बीच सड़क पर तौसीफ ने गोली मारी थी… उसके साथ रेहान नाम का उसका दोस्त भी था.. इसके अलावा अजरुद्दीन नाम के एक ओरोपी को भी को गिरफ्तार किया गया.,, अजरुद्दीन पर निकिता की हत्या के लिए हथियार का इंतजाम करने का आरोप था…. जांच में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने 11 दिन के भीतर ही चार्जशीट फाइल कर दी।

गृहमंत्री अनिल विज ने जांच के लिए बनाई SIT

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच महीने में निकिता के गुनहगारों को दोषी ठहराकर सजा तय कर दी है..24 मार्च को कोर्ट ने 12 मिनट में अपना फैसला सुना दिया था…और अब तौसीफ और रेहान का भविष्य भी कोर्ट ने तय कर दिया है…कोर्ट में सजा पर बहस के दौरान… निकिता के वकील और अभियोजन पक्ष ने फांसी की सजा की मांग की और मामले को गंभीर श्रेणी में लिए जाने की अपील की थी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox