होम / Nishan Singh Joins Congress : निशान सिंह की 30 वर्षों बाद घर वापसी, कांग्रेस का थामा दामन

Nishan Singh Joins Congress : निशान सिंह की 30 वर्षों बाद घर वापसी, कांग्रेस का थामा दामन

• LAST UPDATED : April 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Nishan Singh Joins Congress : जैसा कि बताया जा रहा था कि जल्द ही टोहाना से पूर्व विधायक और हरियाणा में जजपा के प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। ठीक वैसे ही आज निशान सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

निशान सिंह की करीब 30 साल बाद घर वापसी हुई है। निशान सिंह को कांग्रेस ज्वाइन कराने के दौरान कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी उपस्थित थे।

8 अप्रैल को जजपा से हुए थे अलग

मालूम रहे कि पूर्व विधायक निशान सिंह ने इसी माह की 8 तारीख को जजपा को अलविदा बोल दिया था। जैसे ही निशान सिंह ने पार्टी छोड़ी तो तुरंत ही इसके बाद पार्टी छोड़ने वालों का तांता लग गया।

राजनीतिक सफर…

आपको यह भी जानकारी दे दें कि निशान सिंह वर्ष 2000 में इनेलो की टिकट पर टोहाना से विधायक नियुक्त हुए थे। इस दौरान चुनावी मैदान में उन्हें 43,076 वोट मिले थे। इसके बाद वे लगातार तीन चुनाव हार गए। 2019 का विधानसभा इलेक्शन निशान सिंह नहीं लड़ पाए थे क्योंकि तब जेजेपी ने चुनाव के ऐन मौके पर कांग्रेस छोड़कर आए देवेंद्र सिंह बबली को उम्मीदवार बना दिया था।

यह भी पढ़ें : JJP State President Nishan Singh Resignation : जजपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Election Notification : प्रदेश में आज से लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़ें : Former Deputy CM Dushyant Chautala : दुष्यंत चौटाला का सरकार से सवाल क्यों अब तक गेहूं- सरसों से भरी पड़ी हैं प्रदेश की मंडियां

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox