होम / Chandigarh New DC : विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल पूरा, अब इन्हें बनाय गया डीसी

Chandigarh New DC : विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल पूरा, अब इन्हें बनाय गया डीसी

• LAST UPDATED : October 26, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Chandigarh New DC : चंडीगढ़ का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त कर दिया गया है। जी हां, आईएएस निशांत यादव चंडीगढ़ के नए डिप्टी कमिश्नर (DC) होंगे। निशांत यादव 3 वर्ष तक चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर रहेंगे। अभी वे फिलहाल गुरुग्राम में बतौर डिप्टी कमिश्नर कार्यरत हैं।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ के मौजूदा डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। विनय प्रताप सिंह हरियाणा कैडर 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी अभी नई नियुक्ति को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि हरियाणा में जल्द ही IAS विनय प्रताप सिंह को किसी अहम पद की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

Fire Crackers: हरियाणा के इन जगहों पर नहीं जला सकते पटाखे, जानिए कब तक के लिए हुआ बैन

Chandigarh New DC : जानिए नए उपायुक्त निशांत यादव के बारे में

आपको जानकारी दे दें कि चंडीगढ़ के नए उपायुक्त निशांत कुमार यादव एक युवा IAS अफसर हैं। वो हरियाणा कैडर 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी उम्र 34 वर्ष है। आईएएस निशांत यादव आईआईटी पासआउट भी हैं। उन्होंने आईआईटी-दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की है। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करते हुए यादव ने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास की हुई है।

CM Saini Meets PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दी दिवाली की शुभकामनाएं