होम / Nitin Gadkari Karnal Visit : हरियाणा को समृद्ध बनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष योगदान : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari Karnal Visit : हरियाणा को समृद्ध बनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष योगदान : नितिन गडकरी

• LAST UPDATED : June 21, 2023

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज़), Nitin Gadkari Karnal Visit, चंडीगढ़ : करनाल के लोगों को रिंग रोड के रूप में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में भारतमाला के तहत करनाल ग्रीन फील्ड सिक्स लेन रोड प्रोजेक्ट की नारियल फोड़कर विधिवत रूप से आधारशिला रखी।

घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कुटेल गांव मोड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा को समृद्ध बनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष योगदान है। उनके नेतृत्व में हरियाणा बेहतर विकास कर रहा है।

रिंग रोड के बनने से विकास का एक नया आयाम स्थापित होगा

इस रिंग रोड के बनने से करनाल में विकास का एक नया आयाम स्थापित होगा तथा लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बड़े वाहनों को बायपास करेगा, जिससे शहरी क्षेत्र को जाम मुक्त करेगा। जीटी रोड पर भी ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। बता दें कि कुटेल से प्रारंभ होकर नजदीक शामगढ़ तक बनने वाला करनाल ग्रीन फील्ड 6 लेन रिंग रोड साढ़े 34 किलोमीटर लंबा होगा और यह जिले के 23 गांवों से होकर गुजरेगा।

केंद्र और राज्य सरकार दोनों की तरफ से आधा-आधा पैसा खर्च किया जाएगा। इस पर लगभग 1690 करोड रुपये खर्च होंगे। इसकी चौड़ाई करीब 60 मीटर होगी। करनाल जिले का ये सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। हिमाचल चंडीगढ़ पंजाब और यूपी से आने वाले वाहनों को रिंग रोड के बन जाने से दिल्ली तक जाने में आसानी होगी। ये रिंग रोड करनाल के पश्चिम में शामगढ़ से होते कुटेल के पास टोल प्लाजा तक जाएगा।

रिंग रोड करनाल के एनएच-44 पर शामगढ़ से शुरू होकर बड़ौता रोड तक होगा

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि करीब 1700 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 35 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास किया जा रहा है। यह रोड करनाल के एनएच-44 पर शामगढ़ से शुरू होकर बड़ौता रोड तक होगा। इससे न केवल करनाल शहर की भीड़ कम होगी बल्कि वाहनों को चलाने की लागत भी कम होगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के कल्याण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं। 9 साल में मोदी जी के नेतृत्व में इतना कार्य हुआ है जितना कांग्रेस के 60 साल में भी नहीं हुआ। सुशासन और विकास हमारा संकल्प है। केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा सरकार अंत्योदय के भाव से कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं।

देश का किसान अन्नदाता है उसे अब ऊर्जादाता बनने की जरुरत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है उसे अब ऊर्जादाता बनने की जरूरत है। खुशी है पानीपत में इडियन आयल ने पराली से 1 लाख टन बायो एथनॉल और 150 टन बायो बिटुमिन बनाने का उद्योग शुरू किया है। वे अब आगे बिटुमिन की जगह बायो एविएशन फ्यूल बनाने वाले हैं। हवाई जहाज में 2 प्रतिशत बायो एविएशन फ्यूल डालने का कानून बना है। हम 16 लाख करोड़ का फोसिक फ्यूल इम्पोर्ट कर रहे हैं। किसान की गरीबी गेहूं, चावल और गन्ना उत्पादन से दूर नहीं होगी बल्कि किसान को अब ऊर्जादाता बनना होगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज हरियाणा की बराबरी अमेरिका के राष्ट्रीय मार्गों के साथ होती है। पूरे देश में सड़कों को लेकर बहुत काम किया जा रहा है। दिल्ली में रिंग रोड बना रहे हैं। दिसंबर के बाद यहां से जयपुर जाने के लिए महज 3 घंटे लगेंगे। मेरठ से दिल्ली पहले साढ़े 4 घंटे लगते थे अब 45 मिनट लगते हैं। दिल्ली से देहरादून के लिए 2 घंटे लगेंगे, दिल्ली से हरिद्वार डेढ़ घंटे में जाया जा सकेगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क व राजमार्ग निर्माण में कितना कार्य किया जा रहा है।

करनाल ग्रीन फील्ड सिक्स लेन रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के डॉक्टर मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क एवं यातायात मंत्री नितिन गडकरी का हरियाणा में किए गए विकास कार्यों को लेकर आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश वर्धन करते हुए आगे बढ़ने के गुण सिखाए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर करनाल के सांसद संजय भाटिया, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण,इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, जिला प्रशासन से उपायुक्त अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन, घरौंडा एसडीएम अदिति व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari Haryana Visit : हरियाणा के राजमार्ग 2024 के अंत तक अमेरिका से भी अच्छे होंगे : नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें : International Yoga Day 2023 : स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी : मनोहर लाल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox