प्रदेश की बड़ी खबरें

BJP Assembly Seats : भाजपा की विधानसभा में अब 41 सीटें

  • बहुमत पर संकट बरकरार, कांग्रेस के हाथ से निकली राज्यसभा की एक सीट

  • भाजपा को मिल सकती है राज्यसभा सीट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Assembly Seats : करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी की जीत के बाद प्रदेश का सियासी समीकरण बदल गया है। करनाल की जीत के बाद भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इसके बावजूद हरियाणा की नायब सरकार पर बहुमत का संकट लगातार बना रहेगा। हरियाणा विधानसभा में दो विधायकों के इस्तीफा देने तथा एक विधायक की मृत्यु के बाद विधायकों की संख्या 87 रह गई। घोषित हुए परिणाम में कांग्रेस के वरूण मुलाना चुनाव जीत गए हैं। मुलाना के इस्तीफे के बाद विधायकों की संख्या 86 बचेगी। नायब सैनी के करनाल विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद विधायकों की संख्या फिर से 87 हो गई है।

भाजपा व समर्थित विधायकों की संख्या सदन में 43

भाजपा के पास अपने 41 विधायक हैं तो एक निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत सरकार के साथ हैं। इसके अलावा हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा भी सरकार को समर्थन दे रहे हैं। भाजपा व समर्थित विधायकों की संख्या सदन में 43 हो गई है। ऐसे में अगर भाजपा के सामने बहुमत साबित करने की नौबत आती है तो एक विधायक कम पड़ेगा।

राज्यसभा सीट पर होगा चुनाव

वहीं लोकसभा चुनाव परिणाम ने राज्यसभा की सीटों के समीकरण भी बदल दिए हैं। हरियाणा से इस समय भाजपा की तरफ से सुभाष बराला, कृष्ण लाल पंवार तथा राम चंद्र जांगड़ा राज्य सभा के सांसद हैं। कार्तिकेय शर्मा भाजपा समर्थित निर्दलीय सांसद हैं। इसके अलावा कांग्रेस की तरफ से दीपेंद्र हुड्डा राज्य सभा सांसद हैं।

दीपेंद्र हुड्डा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक है। दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा में जाने के बाद अब हरियाणा में यह सीट खाली हो जाएगी। राज्य सभा के मध्यावधि चुनाव के लिए जब कार्यक्रम जारी होगा तो विधायकों की विधानसभा में संख्या के आधार पर यह सीट भाजपा के खाते में चली जाएगी।

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Election Result 2024 Update : प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीट पर जीत दर्ज की

यह भी पढ़ें : Haryana Loksabha Results 2024 : हरियाणा की लोकसभा सीटों पर काउंटिंग पूरी, पांच सीटों पर कांग्रेस का हाथ रहा मजबूत तो पांच पर खिला कमल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

6 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

7 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

7 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

8 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

8 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

9 hours ago