प्रदेश की बड़ी खबरें

MNREGA Workers Daily Wages Increase : अब मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा 357 रुपए दैनिक मेहनताना 

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने श्रमिकों के दैनिक वेतन में की बढ़ोतरी

India news (इंडिया न्यूज़), MNREGA Workers Daily Wages Increase, चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की है। दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा के मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में अब 357 रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों व कामगारों के हक के लिए सदैव प्रयासरत है।

मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी। सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक विकास कार्य करवाए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपए मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपए के हिसाब से बढ़ोतरी की है। इससे पहले मनरेगा मजदूरों को हरियाणा में 331 रुपए प्रतिदिन दिए जाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Update : प्रदेश में 5 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

यह भी पढ़ें : Khap Mahapanchayat In Kurukshetra : समाज और देश मिलकर पहलवानों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगा : टिकैत

यह भी पढ़ें : Parivartan Yatra Day 91 : इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 करेंगे : अभय चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Two Bike Thieves Arrested..इन स्थानों पर खड़ी बाइक को बनाते थे निशाना.. चोरी की इतनी बाइक बरामद

पानीपत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर नाकाबंदी कर पकड़ा दोनों आरोपी बैंक,…

10 mins ago

Panipat Marathon : नई सरकार का पहला कार्यक्रम…वर्ल्ड रिकॉर्ड में करेगा नाम दर्ज 

मैराथन की तैयारियों को प्रशासन ने दिया अंतिम रूप मैराथन कार्यक्रम में 65 वर्ष के…

57 mins ago

Kumari Selja Targets BJP : चुनाव देखकर जनता के हाथों….झुनझुना थमा देती है भाजपा

एचकेआरएन कर्मचारियों से वायदा कर फिर भूल गई प्रदेश की भाजपा सरकार  India News Haryana…

2 hours ago

Shakti Rani Sharma : शपथ ग्रहण के बाद शक्ति रानी शर्मा बोलीं- कालका को बनाएंगे विकसित शहर

जनकल्याण के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani…

2 hours ago

Anil Vij : सबसे ज्यादा बार सदन से बाहर निकालने का रिकॉर्ड..मेरा सारा का सारा भाषण…और क्या-क्या पत्ते खोले विज ने 

प्रजातंत्र में कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं होता, प्रजातंत्र में जनता बडी होती है :…

2 hours ago