India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidates 1st list : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों और चर्चाओं के दौर के बाद आखिरकार आज भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने प्रत्याशियों के सूची जारी कर दी है। इस सूची में 67 नाम शामिल हैं। भाजपा की कोर कमेटी द्वारा मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। भाजपा लंबे समय से उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग बैठकें कर रही थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार करनाल की बजाय लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को ही भाजपा में शामिल हुईं अंबाला सिटी नगर निगम की मेयर और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को भाजपा ने कालका से टिकट दिया है। यहां से टिकट मांग रही पूर्व विधायक लतिका शर्मा को पार्टी ने तगड़ा झटका दिया है।
BJP Candidates1st list
उल्लेखनीय है कि 90 विधानसभा सीटों वाली हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी। बता दें कि पहले चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। इससे पहले मतदान 1 अक्टूबर को होना था।
BJP Candidates1st list
पलवल से दीपक मंगला फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला , बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ,अटेली से सीताराम यादव, पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह , सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह तो वहीं रतिया से लक्ष्मण नापा की टिकट काटी गई
BJP Candidates1st list
BJP Candidates1st list
BJP Candidates1st list
Ambala Mayor Shakti Rani Sharma ने की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, सांसद कार्तिकेय शर्मा भी रहे मौजूद
Shakti Rani Sharma join BJP : Ambala की प्रथम महिला मेयर Shakti Rani Sharma ने थामा बीजेपी का हाथ