प्रदेश की बड़ी खबरें

Faridabad News : अब इस मंत्री ने दिखाई अधिकारियों पर सख्ती, बोले- जो भी अधिकारी….उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी

  • हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार करेगी हर संभव प्रयास : राज्य मंत्री राजेश नागर
  • फरीदाबाद पहुंचने पर राज्य मंत्री राजेश नागर का हुआ भव्य स्वागत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad News : हरियाणा के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर का आज रविवार को बदरपुर बॉर्डर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत रोड शो बदरपुर बॉर्डर से होते हुए सराय मार्केट, गांव एत्मादपुर, वजीरपुर स्थित ड्रीम लैंड 24 वैंक्वेट हाल, भतौला, फरीदपुर, सद्पुरा और तिगांव पहुंचा जगह जगह आमजन द्वारा फूल मालाओं और पुष्प वर्षा द्वारा राज्य मंत्री राजेश नागर का स्वागत किया। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।

Faridabad News : विश्वास पर मैं हमेशा खरा उतरूंगा

राज्यमंत्री राजेश नागर ने प्रदेश वासियों का तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन ने जो विश्वास भाजपा सरकार में दिखाया है उस विश्वास पर मैं हमेशा खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को अति शीघ्र कराने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग तय कर दी गयी है और जो भी अधिकारी समय अनुसार कार्य नहीं करेगा उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

विकसित और मॉर्डन हरियाणा के विजन को लेकर एक रोडमैप तैयार करेगी सरकार

राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित और मॉर्डन हरियाणा के विजन को लेकर एक रोडमैप तैयार करेगी। इस रोड मैप के अनुसार ही हरियाणा प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का नंबर 1 राज्य बनाने का हर संभव प्रयास करेगी। इसके लिए प्रदेश के हर नागरिक को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, टेकचंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य तेज सिंह अधाना, कर्मवरा बौहरा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और कई गांवों की सरदारी उपस्थित रही।

Karan Dalal का आरोप चुनाव के दौरान हुई कई तरह की धांधली, अदालत पर भरोसा..जरूर मिलेगा न्याय

Kumari Selja : भाजपा पर भड़की सैलजा, बोलीं – सबसे पहला कदम ही किसानों के विरोध में उठाया, सरकार को दे दी ये नसीहत 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vasundhara Oswal : Haryana BJP सांसद की भतीजी युगांडा जेल में बंद…परिवार का दावा कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण हुई गिरफ्तारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vasundhara Oswal : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन…

10 mins ago

Nuh Accident News : सड़क किनारे खड़े थे दो नाबालिग…कैसे हो गई दोनों की मौत ?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Accident News  : हरियाणा के नूंह जिले के साकरस व…

42 mins ago

Panipat News : “आराम से काम कर लो, नहीं तो…” जिला परिषद चेयरपर्सन के पति को मिली जान से मारने की धमकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत से जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल…

1 hour ago

Jind Minor Rape Case : घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज

शोर मचाने तथा विरोध करने पर पीड़िता को धमकी देने का आरोप India News Haryana…

3 hours ago