प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Registered Voters : प्रदेश में अब कुल 1 करोड़ 97 लाख 25 हजार 257 रजिस्टर्ड मतदाता

  • हरियाणा में गुरुग्राम और फरीदाबाद सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र

  • गुरुग्राम में करीब 25 लाख मतदाता

  • मतदाताओं की फाइनल प्रकाशित लिस्ट में जानकारी हुई रिपोर्ट

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Registered Voters, चंडीगढ़ : हरियाणा का गुरुग्राम सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। जिले में करीब 25 लाख वोटर्स हैं जो कि किसी अन्य लोकसभा क्षेत्र के वोटर्स से कहीं ज्यादा हैं। भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ ) द्वारा प्रदेश के सभी 22 ज़िलों में कुल पंजीकृत मतदाताओं की ताज़ा संख्या को इस वर्ष 1 जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर अपडेट किया गया, जिसका फाइनल प्रकाशन गत माह 22 जनवरी, 2024 को किया गया है।

ताजा मतदाता सूचियों के अनुसार हरियाणा में अब कुल 1,97,25,257 रजिस्टर्ड मतदाता हैं जबकि गत वर्ष यह संख्या 1,96,58,234 थी। भारतीय चुनाव आयोग से आधिकारिक आंकड़े में सामने आया कि जहाँ तक प्रदेश के 10 लोकसभा हलकों का विषय है तो इस आधार पर गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र मतदाताओं की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा हलका है, जहां कुल मतदाता 24,94,044 अर्थात करीब 25 लाख हैं।

गुड़गांव का नाम वर्ष 2016 में बदलकर गुरुग्राम कर दिया गया था, परन्तु लोकसभा और विधानसभा हलके के सन्दर्भ में आज भी इसे गुड़गांव ही कहा जाता है एवं अगली परिसीमन प्रक्रिया के बाद ही इसका नाम बदलकर गुरुग्राम किया जा सकता है। बहरहाल, गुड़गांव लोकसभा हलके में वर्तमान गुरुग्राम जिले के चारों विधानसभा हलके – गुड़गांव, सोहना, बादशाहपुर और पटौदी, रेवाड़ी के अंतर्गत बावल और रेवाड़ी विधानसभा हलका और मेवात जिले की तीनों विधानसभा सीटें‌ नूंह, फिरोजपुर‌ झिरका और पुनहाना मतदाता शामिल हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम के अंतर्गत पड़ने वाले बादशाहपुर विधानसभा हलके में 4,62,765 मतदाता है एवं मतदाताओं की दृष्टि से यह प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा हलका‌ है।

फरीदाबाद दूसरा और करनाल तीसरा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र

वहीं गुड़गांव के बाद मतदाताओं की दृष्टि से प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा लोकसभा हलका फरीदाबाद है, जहां 23,54,666 मतदाता है। फरीदाबाद लोकसभा सीट पर फरीदाबाद जिले के 6 विधानसभा हलके -पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव एवं पलवल के तीन विधानसभा हलके – हथीन, होडल और पलवल पड़ते हैं।

फरीदाबाद के बाद तीसरा सबसे बड़ा लोकसभा हलका करनाल है, जहां 20,73,329 मतदाता है। करनाल लोकसभा सीट में करनाल के पांच विधानसभा हलके करनाल, नीलोखेड़ी, इंद्री, घरौंडा और असंध जबकि पानीपत के चार विधानसभा हलके पानीपत शहरी, पानीपत ग्रामीण, इसराना और समालखा शामिल हैं। करनाल के बाद मतदाताओं के आधार पर अम्बाला लोकसभा हलका चौथा सबसे बड़ा है जहां 19,71,584 मतदाता हैं।

अंबाला लोकसभा हलके में 19,20,742 मतदाता

अम्बाला लोकसभा हलके में अम्बाला के चार विधानसभा हलकों अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट, नारायणगढ़ और मुलाना एवं पंचकूला जिले के कालका और पंचकूला तथा यमुनानगर जिले के जगाधरी, यमुनानगर, साढौरा हलके शामिल हैं। अम्बाला के बाद सबसे बड़ा सिरसा लोकसभा हलका है, जहां 19,20,742 मतदाता हैं। इस हलके में सिरसा के पाचों विधानसभा हलके कालांवाली, डबवाली, रानियां, सिरसा और ऐलनाबाद, फतेहाबाद के 3 रतिया, टोहाना और फतेहाबाद और जींद का नरवाना विधानसभा हलका शामिल हैं।

सिरसा के बाद रोहतक लोकसभा हलका पड़ता है जहां 18,63,973 मतदाता हैं. इस हलके में रोहतक के चारों विधानसभा हलके – महम, गढ़ी सांपला किलोई, रोहतक और कलानौर हलके, झज्जर के 4 – बहादुरगढ़, बादली, झज्जर और बेरी हलका एवं रेवाड़ी का कोसली विधानसभा हलका शामिल हैं। उसके बाद प्रदेश में कुरुक्षेत्र लोकसभा हलका है, जहाँ 17,75,529 मतदाता हैं। इस हलके में कुरुक्षेत्र के चारों विधानसभा हलके लाडवा, शाहबाद, थानेसर और पिहोवा एवं कैथल के चारों हलके – गुहला, कलायत, कैथल और पूंडरी एवं यमुनानगर का रादौर हलका शामिल हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा हलका

उसके बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा हलका है, जहाँ 17,70,362 मतदाता हैं। इस हलके में भिवानी के तीन — लोहारु, भिवानी और तोशाम, चरखी दादरी के 2- बाढ़डा और दादरी एवं महेंद्रगढ़ जिले के 4 – अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभा हलके शामिल हैं। उसके बाद हिसार लोकसभा आता है, जहां 17,63,000 715 मतदाता है। इस हलके में हिसार के सात लोकसभा हलकों -आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार और नलवा एवं जींद जिले का उचाना कलां और भिवानी जिले का बवानी खेड़ा विधानसभा हलका शामिल हैं।

सबसे कम मतदाता सोनीपत लोकसभा हलके में

वहीं एक्सपर्ट और पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता हेमंत कुमार ने बताया कि सबसे कम मतदाता सोनीपत लोकसभा हलके में 17,37,313 हैं। इस हलके में सोनीपत के विधानसभा हलके -गनौर, राई, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना और बरोदा जबकि जींद जिले के 3 – जुलाना, सफीदों और जींद विधानसभा हलका शामिल है। हेमंत ने यह भी बताया कि हालांकि दिसम्बर, 2021 में देश की संसद द्वारा निर्वाचन विधि (संशोधन) कानून, 2021 पारित किया गया था जिसे 29 दिसंबर, 2021 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। हालांकि उक्त कानून को 1 अगस्त, 2022 से लागू किया गया।

इसके द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में अन्य संशोधनों के साथ ही यह भी प्रावधान किया गया है कि हर वर्ष केवल 1 जनवरी को ही नहीं बल्कि 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को भी 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले स्थानीय निवासियों का नाम सम्बंधित क्षेत्र की मतदाता सूचियों में शामिल किया जा सकता है जिससे आगामी तीन माह अर्थात अप्रैल-मई 2024 में निर्धारित 18 वीं लोकसभा आम चुनावों‌ के मतदान से‌‌ पूर्व मतदाता संख्या में और बढोत्तरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Congress Jan Akrosh Rally in Ambala : गठबंधन सरकार ने प्रदेश को पछाड़ा : दीपेंद्र हुड्डा

यह भी पढ़ें : Ballabhgarh Jan Akrosh Rally : कांग्रेस सभी विधानसभा सीटें जीतेगी : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें : Two Police Officers Suspend : केस की सही जांच न करने पर 2 पुलिस अधिकारी निलंबित

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Report : जानें प्रदेश में इतने दिन होगी बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : जींद में 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नरवाना सबसे बड़ी जुलाना सबसे छोटी विधानसभा सीट नरवाना में 224432…

4 hours ago

Dengue Attack : पानीपत में डेंगू के डंक ने दस्तक दी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वायरल बुखार के अलावा खांसी-जुकाम,  बुखार, एलर्जी के ज्यादातर मामले सामने आए India News Haryana…

4 hours ago

Haryana Assembly Election : आचार सहिता के उल्लंघन पर तुरंत करें कार्रवाई : पी विजयन आईपीएस

चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी  India…

5 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस झूठ के गोले छोड़ने वाली पार्टी, भाजपा 100 प्रतिशत काम करने वाली पार्टी

जिनके खुद के खाते खराब हैं वो जनहितैषी भाजपा से हिसाब मांगते हैं शर्म नहीं…

5 hours ago

Road Accident Sonipat : सोनीपत में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, करीब 50 लोग घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident Sonipat : सोनीपत जिला के खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर…

5 hours ago