होम / Mobile Towers : हरियाणा में मोबाइल टावर की संख्या हुई 17,161, पिछले 7 साल में 42% से ज्यादा बड़े टावर

Mobile Towers : हरियाणा में मोबाइल टावर की संख्या हुई 17,161, पिछले 7 साल में 42% से ज्यादा बड़े टावर

• LAST UPDATED : February 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Mobile Towers, चंडीगढ़ : पिछले कुछ समय में मोबाइल टावरों को लेकर तरह-तरह की जानकारी रिपोर्ट होती रही है। कई जगह पर ये भी सामने आया है कि लोगों ने मोबाइल टावरों से निकलने वाली रेडिएशन के खतरे का हवाला देते हुए रिहायशी इलाकों में इनके लगाने का विरोध किया है तो वहीं दूसरी तरफ सही मोबाइल नेटवर्क के लिए इनकी संख्या में भी निरंतर इजाफा हुआ है।

शहरी व ग्रामीण इलाकों में तेजी से मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्युनिकेशन के आंकड़ों में खुलासा हुआ है कि हरियाणा में पिछले 7 साल में वर्तमान जरुरतों को देखते हुए टावर की संख्या में 40 फीसदी से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है। ये भी बता दें कि मोबाइल टावर की कुल 7 कैटेगरी हैं, जिनमें सेल ऑन व्हीलस (सीओडबल्यू), ग्राउंड बेस्ट मेस्ट (जीबीएम), ग्राउंड बेस्ट टावर (जीबीटी), लो पावर बीटीएस (एलपीबीटीएस), रुफ टॉप पोल्स (आरटीपी), रुफ टॉप टावर (आरटीटी) और वॉल माउंट शामिल हैं।

2017 के बाद 42 फीसदी बढ़े मोबाइल टावर

जानकारी में सामने आया है कि मार्च 2017 के बाद मार्च 2023 तक सभी कैटेगरी में मोबाइल टावर की संख्या में 42 फीसीद से भी ज्यादा इजाफा हुआ है। हरियाणा में मार्च 2017 में इनकी संख्या 9786 थी जो मार्च 2018 में बढ़कर 10383 हो गई। वहीं मार्च 2019 और मार्च 2020 में मोबाइल टावरों की संख्या बढ़कर क्रमश 12457 और 13239 हो गई। इसके बाद मार्च 2021, मार्च 2022 और मार्च 2023 में मोबाइल टावर की संख्या 14923, 16018 और 17161 हो गई। इस लिहाज से 7 साल की अवधि में हरियाणा में 7375 नए मोबाइल टावर लगे हैं।

सबसे ज्यादा ग्राउंड बेस्ट टावर

देशभर में जितने भी मोबाइल टावर लगे हैं, उनमें से 4 लाख से ज्यादा मोबाइटल टावर ग्राउंड बेस्ट मोबाइल टावर कैटेगरी आते हैं और हरियाणा में भी मोबाइल टावर के मामले में यही स्थिति है। यहां लगे कुल 17161 टावर में से 10586 ग्राउंड बेस्ट मोबाइल टावर हैं जो कुल टावर का करीब 62 फीसदी है। प्रदेश में मार्च 2017 में जीबीटी कैटेगरी के मोबाइल टावर की संख्या 7432 थी जोकि मार्च 2023 तक बढ़कर 10,856 हो गई।

वहीं इसके बाद हरियाणा में दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा रुफ टॉप पोल हैं, जिनकी संख्या 2352 हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर रुफ टॉप टावर कैटेगरी में 2233 मोबाइल टावर हैं। लो पावर बीटीएस कैटेगरी में 1380, ग्राउंड बेस्ट मेस्ट में 421, सैल ऑन व्हीकल में 188 और वॉल माउंट कैटेगरी में 1 मोबाइल टावर है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो कुल 754067 मोबाइल टावर में सबसे ज्यादा 420770 ग्राउंड बेस्ट कैटेगरी के टावर हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा 135270 मोबाइल टावर रुफ टॉप पोल कैटेगरी में हैं। रुफ टॉप टावर कैटेगरी में 98871, लो पावर बीटीएस में 60948, ग्राउंड बेस्ड मेस्ट में 32166, सैल ऑन व्हील्स में 4955 और वाल माउंट कैटेगरी में 1087 मोबाइल टावर देश भर में हैं।

देश में 7 साल में मोबाइल टावर की संख्या 3 लाख से ज्यादा हुई

वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो मोबाइल टावर की संख्या में 3 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। देश में मार्च 2017 में 443054 मोबाइल टावर थे, जिनकी संख्या मार्च 2018 में बढ़कर 464661 हो गई। इसके बाद मार्च 2019 में सभी कैटेगरी के मोबाइल टावर की संख्या बढ़कर 537178 हो गई।

वहीं फिर मार्च 2020 में ये आंकड़े बढ़कर 595567 हो गए। इसके बाद इनकी संख्या में व्यापक बढ़ोतरी देखी गई और मार्च 2021, मार्च 2022 और मार्च 2023 में इनकी संख्या 654814, 710040 और 754067 हो गई। आंकड़ों से साफ है कि हरियाणा में मोबाइल टावरों की संख्या में मार्च 2017 की तुलना में मार्च 2023 तक 7 साल की अवधि में 41 फीसदी से भी ज्यादा इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें : JJP Alliance : जजपा गठबंधन में साथ रहने की इच्छुक, भाजपा के स्टैंड पर टकटकी 

यह भी पढ़ें : Haryana Registered Voters : प्रदेश में अब कुल 1 करोड़ 97 लाख 25 हजार 257 रजिस्टर्ड मतदाता

यह भी पढ़ें : Gangster Raju Bhati Died : गैंगस्टर राजू भाटी की मौत, काट रहा था उम्रकैद की सजा

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox