प्रदेश की बड़ी खबरें

New MLAs Strict Attitude : अधिकारियों की शामत…ढांडा ने कहा बख्शा नहीं जाएगा तो धनेश अदलखा ने कहा सस्पेंड भी कर दूंगा, जानिए मामला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), New MLAs Strict Attitude : भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा सरकार कर उनके विधायक एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पानीपत ग्रामीण सीट से लगातार तीसरी बार चुने गए भाजपा विधायक महिपाल ढांडा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्त तेवर दिखाए हैं। तो वहीं बड़खल विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक धनेश अदलखा ने भी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी।

 New MLAs Strict Attitude : उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने उन अधिकारियों को चेतावनी दी, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की मदद की थी। ढांडा ने कहा, “प्रशासन के कुछ लोग और अधिकारी कांग्रेस की मदद कर रहे थे। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।” पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए महिपाल ढांडा ने कहा, “कुछ अधिकारी कांग्रेस की सरकार आने की उम्मीद में थे और कांग्रेस की मदद करने चले गए थे। ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

विधायक धनेश अदलखा ने ने भी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। बैठक में कहा, “पांच साल तक मुझसे झूठ मत बोलना। अगर किसी अधिकारी का काम सही नहीं हुआ, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, सस्पेंड भी कर दूंगा।”

कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया का सख्त संदेश

वहीं अधिकारियों के प्रति सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया का भी कड़ा रुख नजर आया और उन्होंने अफसरों को सख्त संदेश दिया। उन्होंने तहसीलदार को फोन कर पटवारी की शिकायत की, जो इंतकाल के लिए पैसे मांग रहा था। गोकुल सेतिया ने साफ कहा कि अब वह विधायक हैं और भ्रष्टाचार नहीं चलने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा चलता रहा तो एंटी करप्शन ब्यूरो की मदद से रेड करवाएंगे।

Vinod Sharma Meets Manohar Lal : विनोद शर्मा व सांसद कार्तिकेय शर्मा ने की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार मुलाक़ात

Haryana Election Result: हरियाणा में BSP-INLD हार के बाद, मायावती ने बताया किन पार्टियों से नहीं करेंगी अलायंस

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

MLA Krishnalal Panwar बोले : विकास को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करूँगा, प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता

हल्के में विकास को लेकर ओर गति प्रदान करने के लिए तैयार: कृष्ण लाल पंवार…

5 mins ago

Sirsa News : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शाह सतनामजी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने ब्रॉन्ज जीतकर देश का नाम किया रोशन 

मिस्र में खेली जा रही यूआईपीएम 2024 पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे शाह…

30 mins ago

Kurukshetra University यूएसएसएमएस के छात्रों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में किया नाम रोशन

खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक : प्रो. सोमनाथ सचदेवा India News Haryana (इंडिया…

54 mins ago

Congress Fact Finding Committee के गठन पर बोले विज..इनके फैक्ट तो जनता ने निकाल दिए सारे, “अब डिफेक्ट निकल रहे है’

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Fact Finding Committee हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल…

2 hours ago

Ram Bilas Sharma : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बदौलत ही हम… : रामबिलास शर्मा

नारनौल के नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश यादव का गुलदस्ता भेटकर किया स्वागत केंद्र व प्रदेश…

4 hours ago