प्रदेश की बड़ी खबरें

Manu-Sarabjot met CM : मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने की मुलाकात

  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा राज्य और देश को किया है गौरवान्वित : नायब सिंह सैनी

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Manu-Sarabjot met CM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर पर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर और  सरबजोत सिंह ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और भविष्य में भी उच्च प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सरबजोत सिंह और मनु भाकर के साथ उनके माता-पिता और कोच भी उपस्थित रहे।

वहीं दोनों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ पेरिस ओलंपिक में अपने अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री संजय सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा हरियाणा के खिलाड़ियों ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों और खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पूरे देश को हमारे दोनों खिलाड़ियों पर गर्व

नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें दोनों खिलाड़ियों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीते हैं। मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीते, जबकि सरबजोत सिंह ने भी कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पूरे देश को हमारे दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्हें जल्द ही राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

नीरज चोपड़ा को भी रजत पदक जीतने पर बधाई

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को भी रजत पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हॉकी में भी राज्य के तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि 2 प्रतिशत से भी कम आबादी वाले हरियाणा ने एक बार फिर ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है। देश को अब तक मिले 5 पदकों में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Manu-Sarabjot met CM : हरियाणा की सांस्कृतिक और खान-पान में ही खेल रचे बसे हैं : मनु भाकर

इस अवसर पर मनु भाकर ने कहा कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और खान-पान की अच्छी आदतों ने राज्य के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मनु भाकर ने राज्य की खेल नीति को देश में सर्वश्रेष्ठ बताया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमेशा हमारी प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव मदद की है। बच्चों को छोटी उम्र से ही खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना हरियाणा की संस्कृति में है। उन्होंने भविष्य में स्वर्ण पदक लाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें न केवल अपने माता-पिता और कोचों से सहयोग मिला है, बल्कि राज्य सरकार से भी निरंतर सहायता को मिलती रही है, जो उनकी सफलता का आधार रहा है।

हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है : सरबजोत

सरबजोत सिंह ने भी हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है और राज्य सरकार से मिलने वाला सहयोग निश्चित रूप से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है। सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दबदबे पर भी प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए अधिकांश पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ और विशेष अधिकारी, कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आउटरीच, पंकज नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Deepender Singh Hooda Attacks BJP : बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार और नशे की भेंट चढ़ा दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago