होम / Omprakash Chautala Statement संगठन ही इनेलो की पहचान

Omprakash Chautala Statement संगठन ही इनेलो की पहचान

• LAST UPDATED : March 12, 2022

Omprakash Chautala Statement

इंडिया न्यूज, हिसार।
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Omprakash Chautala) पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा के सेक्टर 15 स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इनेलो सुप्रीमो अलवर से सिरसा जाते हुए हिसार में रूके थे। उनका हिसार पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

संगठन के बल पर पार्टी पुन: सत्ता में आएगी

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, उतना ही हम राजनीतिक रूप से मजबूत होते जाएंगे। संगठन ही इनेलो की पहचान है और इसी संगठन के बल पर पार्टी पुन: सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जितना मान-सम्मान इनेलो में मिलता है, उतना किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं मिलता है। यह बात आज विपक्षी दल भी मानते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा, राज सिंह मोर, युद्धवीर आर्य, चतर सिंह स्याहड़वा, रामभगत गुप्ता, राजकुमार आर्य, सतपाल काजला, सुरजीत कड़वासरा, राजीव राजा, प्रताप मलिक, तरसेम गोयल, पृथ्वी शर्मा, प्रदीप भाकर, जितेंद्र श्योराण, जयपाल भ्याण, कंवल सिंह, ललिता टाक, अन्नू सूरा, वेदकौर पुनिया, सरोज बैनीवाल व जिला प्रवक्ता रमेश चुघ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox