प्रदेश की बड़ी खबरें

Kurukshetra Crime News : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर हुई दहशत भरी घटना

  • कुरुक्षेत्र में वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग
  • घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू की

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra Crime News : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना हुई है। इससे पहले भी कुरुक्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर घटना हो चुकी है।

मिली जानकारी अनुसार कुरुक्षेत्र के सेक्टर 10 स्थित वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग करके दहशत पैदा कर दी। दोपहर को एक युवक वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर के नीचे आता है वहां खड़ा होकर सिगरेट पीता है और फिर दनादन 8 फायर वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर के गेट के पर कर देता है।

Kurukshetra Crime News : सी.सी.टी.वी. कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। इसी घटना के दौरान वर्ल्ड वाइड इमीग्रेशन सेंटर के अंदर के काम करने वाले कर्मचारी को मामूली चोट लगी है। हालांकि कर्मचारी पूरी तरह ठीक है, लेकिन माहौल काफी दहशत भरा है। घटना के बाद भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और एस.एफ.एल. की टीम में भी घटनास्थल पर बारीकी के साथ जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा टीम और अन्य अधिकारी घटनास्थल की जांच करके आरोपियों की मिली सी.सी.टी.वी. के फुटेज के आधार पर जांच में जुट गए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि फायरिंग कर भागने वाला युवक अकेला था या कोई साथ था।

Panipat Crime News : आईटीआई छात्र व उसके दोस्त पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Haryana Crime: बुजुर्ग को बहलाया-फुसलाया, फिर… हो गया बवाल, जानें पूरा मामला

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

HSSC Chairman Himmat Singh : “जो युवा योग्य होंगे वह…परीक्षार्थियों के हित और आयोग की पारदर्शिता पर क्या बोले हिम्मत सिंह?

एचएसएससी के चेयरमैन से मिलकर चयनित युवाओं व उनके परिजनों ने जताया आभार चेयरमैन ने…

44 mins ago

Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा देश का “ऐसा” पहला राज्य…शिक्षा के स्तर में और सुधार पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही स्कूलों में पाठ्यक्रम तय किया जाएगा : शिक्षा…

57 mins ago

Faridabad के इस गांव की ये..बेटी बनी सिविल जज…राज्य मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

बेटी बिपाशा खटाना ने समाज का नाम रोशन किया : राजेश नागर India News Haryana…

2 hours ago

Union Minister Nitin Gadkari से बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान, इन 12 विषयों को मिली मंजूरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Nitin Gadkari : पिछले 10 सालों में हमारे हरियाणा…

2 hours ago