होम / Jind Assembly Constituency : एक बार फिर विधायक पुत्र आमने-सामने

Jind Assembly Constituency : एक बार फिर विधायक पुत्र आमने-सामने

• LAST UPDATED : September 12, 2024
  • जींद में एक बार फिर विधायक पुत्र आमने-सामने

  • तीसरी बार आमने-सामने होगा मिड्ढा और गुप्ता परिवार

  • एक बार पिता तो दूसरी बार आमने-सामने होंगे विधायक बेटे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Assembly Constituency : जींद विधानसभा सीट पर एक बार फिर से विधायक पुत्र आमने-सामने हैं। जबकि एक बार दोनों के पिता भी आमने-सामने हो चुके हैं। स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा के बेटे डा. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा से व कांग्रेस से स्व. मांगेराम गुप्ता के बेटे महाबीर गुप्ता ने दलबल के साथ नामांकन दाखिल किया है।

वर्ष 1967 से लेकर 2019 तक जो भी चुनाव हुए हैं उन पर नजर डाली जाए तो अबतक आठ बार महाजन समुदाय के विधायक बने हैं। जबकि जाट समाज से 1972 में दलसिंह जींद विधानसभा से विधायक बने थे। जबकि विस चुनाव समेत चार बार पंजाबी समुदाय से विधायक बने हैं। एक बार बीसी समुदाय से प्रो. परमानंद वर्ष 1987 में विधायक बने थे। वर्तमान विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा पंजाबी समुदाय से हैं।

वर्ष 2009 में स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा ने की थी जीत दर्ज

वर्ष 2009 से पहले जींद में विधायकी स्व. मांगेराम गुप्ता व बजृमोहन सिंगला के इर्द-गिर्द घूमती थी। वर्ष 2009 में इनेलो ने स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा की समाजेसवा को देखते हुए पहली बार टिकट दी थी। चिरपरिचित अंदाज में उनके सामने कांग्रेस से मांगेराम गुप्ता रहे। इस चुनाव में पहली बार में ही स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा ने कांग्रेस नेता मांगेराम गुप्ता को मात दी थी।

डा. मिड्ढा ने 34057 मत, मांगेराम गुप्ता ने 26195 मत व हरियाणा जनहित कांग्रेस से बृजमोहन सिंगला ने 11141 मत हासिल किए थे। इसी तरह वर्ष 2014 विस चुनाव में भी डा. हरिचंद मिड्ढा ने लगातार जीत हासिल की थी। डा. हरिचंद मिड्ढा ने 31631 मत, भाजपा के सुरेंद्र बरवाला ने 29374 मत व कांग्रेस के प्रमोद सहवाग ने 15267 मत हासिल किए थे। वहीं वर्ष 2019 में विधायक रहे स्व. हरिचंद मिड्ढा की मौत के बाद उपचुनाव हुआ था।

स्व. हरिचंद मिड्ढा के बेटे डा. कृष्ण मिड्ढा ने इनेलो को छोड़ कर भाजपा ज्वायन कर ली थी। डा. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा की टिकट पर उपचुनाव लडा। इस उपचुनाव में 12930 मत से डा. मिड्ढा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 में ही विस चुनाव हुआ। जिसमें डा. कृष्ण मिड्ढा ने 58370 मत व जजपा के प्रत्याशी रहे महाबीर गुप्ता ने 45862 मत हासिल किए थे। डा. मिड्ढा ने 12508 मतों से जीत हासिल की थी।

     अब तक कौन-कौन बना जींद से विधायक

          वर्ष                    विधायक                   पार्टी

  • 1967                दयाकृष्ण                  कांग्रेस
  • 1968                दयाकृष्ण                 कांग्रेस
  • 1972                दलसिंह                   कांग्रेस एस
  • 1977                मांगेराम गुप्ता         निर्दलीय
  • 1982               बृजमोहन सिंगला      लोकदल
  • 1987               प्रो. परमानंद             लोकदल
  • 1991               मांगेराम गुप्ता            कांग्रेस
  • 1996              बृजमोहन सिंगला        हविपा
  • 2000             मांगेराम गुप्ता            कांग्रेस
  • 2005             मांगेराम गुप्ता            कांग्रेस
  • 2009             डा. हरिचंद मिड्ढा       इनेलो
  • 2014              डा. हरिचंद मिड्ढा      इनेलो
  • 2019              उपचुनाव डाॅ. कृष्ण मिड्ढा    भाजपा
  • 2019              विस चुनाव  डाॅ. कृष्ण मिड्ढा  भाजपा

Haryana Assembly Election : एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही उम्मीदवार व राजनीतिक दल विज्ञापन का प्रसारण कर सकेंगे

Haryana Election 2024: भूपेंद्र हुड्डा या शैलजा कुमारी, कौन है CM पद के लिए काबिल, आपसी कलेश बन ना जाए कांग्रेस के लिए खाई

Haryana Assembly Elections: “पैसे का हुआ है बड़ा खेल”, पूर्व विधायक ललित नागर का रो-रो कर बुरा हाल, टिकट कटने के बाद छलका दर्द

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?
Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox