प्रदेश की बड़ी खबरें

Naina Singh Chautala : अजय चौटाला परिवार का कोई एक सदस्य हिसार लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेगा : नैना चौटाला

  • बोलीं- दुष्यंत चौटाला का विरोध करने वाले किसान नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों के लोग

India News (इंडिया न्यूज), Naina Singh Chautala, चंडीगढ़ : सिरसा में जजपा विधायक नैना चौटाला ने बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्हाेंने कहा है कि अजय चौटाला परिवार का कोई एक सदस्य हिसार लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेगा। वहीं कहा कि दुष्यंत चौटाला का विरोध करने वाले किसान नहीं हैं, बल्कि दूसरी पार्टियों के लोग हैं। दुष्यंत चौटाला को दबाने की पहले भी काफी लोगों ने कोशिश की थी। न तो दुष्यंत डरेगा और न ही झुकेगा। वह संघर्ष करता रहेगा और संघर्ष के जरिए ही एक दिन हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा।

लोकसभा चुनाव के लिए जजपा की सभी तैयारियां पूरी

नैना ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जजपा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी। सीटों की शेयरिंग न होने की वजह से ही भाजपा के साथ गठबंधन टूटा है।
जजपा जितनी सीटें मांग रही थी, उतनी सीटें भाजपा नहीं दे रही थी। इतना ही नहीं, जजपा के घोषणा पत्र में शामिल घोषणाओं पर भाजपा हाईकमान ने कोई सुनवाई नहीं की। दुष्यंत चौटाला के 5,100 बुढ़ापा पेंशन को भी भाजपा हाईकमान ने पूरा नहीं किया। ऐसे में गठबंधन का हमें कोई फायदा नहीं था।

यह भी पढ़ें : High Court Order : सैकड़ों कच्चे कर्मचारियों को नियमित करे सरकार

जजपा जनहित के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहती है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी। संघर्ष के जरिए ही चुनाव भी जीतेंगे। दूसरी पार्टियों की तरह ही भाजपा के नेता भी रोजाना गठबंधन टूटने की बात करते थे। हमारी पार्टी भाजपा में मर्ज नहीं हुई है।

दुष्यंत चौटाला ने तन-मन से भाजपा का पूरी ईमानदारी से साथ दिया। 2019 के विधानसभा चुनाव में लोग कहते थे कि जजपा में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं जीतेगा। 2019 के चुनाव में जजपा के संघर्ष के चलते ही 10 सीटें आई थी। इतना ही नहीं, नगर परिषद, जिला परिषद और सरपंची चुनाव जजपा ने भाजपा से अलग लड़ा था और कामयाबी हासिल की थी। उसी तरह अब जजपा लोकसभा चुनाव भी अलग ही लड़ेगी।

यह भी पढ़ें : Election Commission Notice to Aseem Goyal : असीम गोयल लगातार विवादों के घेरे में, बिना परमिशन रोड ब्लॉक कर डिनर दिया

यह भी पढ़ें : FIR Registered Against Minister Aseem Goyal : हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल के नाम से लुधियाना में एफआईआर दर्ज

यह भी पढ़ें : Kaithal SDM Office Incident : ‘कार्यक्रम की अनुमति मांगने पर न सिर्फ रिजेक्ट किया बल्कि भद्दी गालियां लिखकर भेजी’

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

51 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

2 hours ago