होम / OP Chautala in Kurukshetra : इनेलो सुप्रीमो ने दिए पार्टी संगठन मजबूत बनाने के गुर

OP Chautala in Kurukshetra : इनेलो सुप्रीमो ने दिए पार्टी संगठन मजबूत बनाने के गुर

• LAST UPDATED : April 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज), OP Chautala in Kurukshetra, चंडीगढ़ : इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने आज कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला में आयोजिति इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वहीं पार्टी संगठन मजबूत बनाने के गुर दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओपी चौटाला ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार से प्रदेश की जनता काफी परेशान हो चुकी है।

सरकार ने जनता के साथ झूठे वायदे कर सत्ता हथियाई

उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों की बदौलत ही आज प्रदेश बुरे दौर से गुजर रहा है। स्कूलों की बिल्डिंगें तक गिर रही हैं। इतना ही नहीं कई स्कूलों में तो शिक्षक ही नहीं हैं, बेचारे बच्चों को बिन पढ़ाई ही घर लौटना पड़ रहा है। बुजुर्ग लोगों की पेंशन काटकर उनके सम्मान को काफी ठेस पहुंचाई जा रही है। कुल मिलकार इस गठबंधन सरकार ने जनता के साथ झूठे वायदे कर सत्ता हथियाई है।

जन्म लेते ही बच्चे के सिर पर कर्ज का बोझ

आज हरियाणा में जन्म लेने वाले बच्चे के सिर पर भी कर्ज का बोझ है। प्रदेश आज हाशिए पर है, ऐसे में भाजपा को प्रदेश में रहने का कोई हक नहीं है। किसान परेशान हैं तो कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मची है व्यापारी भी संशय में रहने लगे हैं। ओमप्रकाश चौटाला ने पुन: कहा कि आने वाला समय इनेलो का ही है।

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala on Lok Sabha and Assembly Elections : लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हों तो देशवासियों का पैसा और वक्त बचेगा

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Updates : भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता एकजुट : अभय चौटाला

यह भी पढ़ें : Wrestler Protest Updates : दिल्ली जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना तीसरे दिन भी जारी

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox