होम / OP Chautala Taunt on Dushyant : दुष्यंत बदनाम, इनेलो में उनके लिए कोई जगह नहीं

OP Chautala Taunt on Dushyant : दुष्यंत बदनाम, इनेलो में उनके लिए कोई जगह नहीं

• LAST UPDATED : May 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), OP Chautala Taunt on Dushyant, रोहतक: हरियाणा के पूर्व सीएम एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए साफ कर दिया है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के लिए अब इनेलो में कोई भी जगह नहीं है। अगर वह आना भी चाहे तो हम उसे शामिल नहीं करेंगे।

चौटाला ने कहा कि आज तो हालात ऐसे हो गए हैं कि दुष्यंत चौटाला के खुद के कार्यक्रमों में ही उनका विरोध हो रहा है और वह बदनाम हो चुका है। अब पार्टी का वह कार्यकर्ता जिन्हें बहला-फुसलाकर इनेलो से अलग किया था वह अब चारों तरफ से परेशान हो चुका है। आज जजपा के अधिकतर कार्यकर्ता इनेलो में अपनी आस्था जता रहे हैं।

प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं

ओम प्रकाश चौटाला ने मौजूदा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में आज सरकार नाम की कोई चीज है ही नहीं। प्रदेश की गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने लूट मचा रही है। सिर्फ यही देखा जा रहा है कि किस तरह से पैसे को लूटा जाए। यह केवल नफरत फैलाकर वोट ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana NIA Raid Updates : अंबाला में बंटी कौशल और करनाल में तेज खालसा के घर एनआईए की रेड

यह भी पढ़ें : Chinese Fishing Boat : हिंद महासागर में चीनी नौका के डूबने से 39 लोग लापता

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Election 2024 : विस चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी दिग्गजों ने बढ़ाई

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT