होम / OP Dhankar on Mann Ki Baat : हरियाणा में 9630 स्थानों पर सुनी जाएगी पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात

OP Dhankar on Mann Ki Baat : हरियाणा में 9630 स्थानों पर सुनी जाएगी पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात

• LAST UPDATED : April 29, 2023
India News, इंडिया न्यूज, Russia Ukraine War Updates, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को 11 बजे प्रसारित होगा। हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100-100 लोग एक साथ मन की बात सुनेंगे। प्रदेश में 9630 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा।

मन की बात कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की निगाहें

पार्टी ने 9 लाख लोगों को आमंत्रित करने का टारगेट रखा है। मन की बात कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं, ऐसा पहली बार होगा कि किसी नेता को करोड़ों लोग एक साथ एक ही समय पर बैठकर सुनेंगे। यह एक विश्व रिकार्ड बनने वाला है। धनखड़ ने यह जानकारी चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकुला में और मैं स्वयं रोहतक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल रहूंगा। इसके अलावा प्रदेश के सांसद, विधायक व मंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
       प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए साढ़े 13 लाख कार्ड बनवाए हैं जिन्हें वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में भी और हरियाणा प्रदेश में पार्टी ने हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100-100 लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में निजी संस्थाएं, एनजीओ, निजी संगठन, आरडब्ल्यूए, शिक्षण संस्थाओं में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम को सुनने की जानकारी मिली है।
      अभी तक हरियाणा में 9630 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम की सूची आई है। 630 अतिरिक्त संस्थाएं हैं जो प्रधानमंत्री के मन की बात अपने स्तर पर सुनेंगे। रेवाड़ी में भी कई हजार सफाई कर्मी एकत्रित होकर मन की बात सुनेंगे। इसके अलावा 3614 ऐसे जनप्रतिनिधियों की सूची आई है जो पंच, सरपंच, जिला पार्षद, ब्लॉक समिति पार्षद व पूर्व विधायक या पूर्व पार्षद है वे भी लोकप्रिय संस्करण मन की बात को सुनेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 100वें एपिसोड़ को सुनने की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर इंचार्ज नियुक्त कर दिए गए हैं। हर जगह के एक कार्यक्रम के अलग इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। समाज के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को सरल पोर्टल पर अपलोड़ किया जाएगा, इसके लिए समय लिमिट है। पोर्टल 10.30 बजे खुलेगा और कार्यकर्ता 12.30 बजे तक अपलोड कर सकते हैं।

Tags: