OP Dhankhar Jhajjar Visit : इनेलो भाजपा के साथ आ सकती है, कांग्रेस के साथ नहीं : धनखड़

बोले-इनेलो का डीएनए कांग्रेस से मेल नहीं खाता

इंडिया न्यूज, Haryana : हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के विपक्ष को एकजुटता के संदेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इनेलो का डीएनए कांग्रेस से कभी भी मेल नहीं खाता। इनेलो भाजपा के साथ आ सकती है, कांग्रेस के साथ कतई नहीं। बता दें की ओपी धनखड़ डीघल गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

किसानाें को विपक्ष के बहकावे में न आने की सलाह

ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा है कि हरियाणा के किसान विपक्ष के बहकावे में आकर किसी भी तरह से फसलों पर ट्रैक्टर न चलाएं। किसानों की कर्जमाफी का वादा कर एमपी और राजस्थान में सत्ता हथियाने वाले बाद में अपने वायदों से मुकर चुके हैं जिन्हें आने वाले समय में चुनावों में परिणाम भुगतना पड़ेगा।

पन्ने तक भाजपा संगठन का विस्तार

पन्ने तक भाजपा संगठन का विस्तार हो चुका है। भाजपा को शहरी पार्टी कहने वाले लोगों का अब भ्रम दूर हो जाना चाहिए क्योंकि गांव-गांव भाजपा की के कार्यालय खुल रहे हैं। गांव डीघल मेंपार्टी कार्यालय के शुभारंभ पर गांव व आस-पास के कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है। युवाओं का कहना है कि वे भाजपा की नीतियों से काफी प्रभावित हुए हैं।

किसानों को जल्द मिलेगा राहत मुआवजा

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिन भी किसानों को बारिश से नुकसान हुआ है। उन सभी किसानों को विशेष गिरदावरी करवाकर जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पूर्व चेयरमैन मनीष नंबरदार, अमित अहलावत सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Papalpreet Singh Arrest : अमृतपाल सिंह का करीबी पपलप्रीत सिंह गिरफ्तार

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

5 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

5 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

5 hours ago