Operation Ganga हरियाणा के 91 छात्र यूक्रेन से सकुशल भारत लौटे

Operation Ganga

पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया धन्यवाद

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Operation Ganga यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत अब तक 1156 नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। इनमें अब तक हरियाणा के 91 छात्र भी सकुशल देश लाए गए हैं। यूक्रेन से वापस लाए गए छात्रों ने अपनी सकुशल वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने उन्हें हर प्रकार की मदद पहुंचाई है।

26 फरवरी को की गई थी ऑपरेशन गंगा की शुरुआत

इस बीच यूक्रेन में फंसे अन्य छात्रों को भी वहां से निकाला जा रहा है। आज भी बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट ने आपरेशन गंगा के तहत उड़ान भरी है, जिसमें 240 भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 26 फरवरी से आपरेशन गंगा अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत अब तक पांच फ्लाइट से 1156 भारतीय नागरिक यूक्रेन से सकुशल वापस लौट चुके हैं। इस छठी फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही ये संख्या 1396 हो जाएगी।

Read More: Russia Ukraine war Update News अभी तक 14 बच्चों समेत 352 की मौत : यूक्रेन

हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात अधिकारी छात्रों तथा विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में

नागरिकों की सहायता के लिए हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित किया गया हेल्प डेस्क भी सराहनीय कार्य कर रहा है। हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग (FCD) के माध्यम से स्थापित किए गए इस हेल्प डेस्क में अब तक 400 से ज्यादा फोन कॉल्स, 800-900 व्हाट्सएप मैसेज और 800 ई-मेल आ चुके हैं। हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात अधिकारी लगातार छात्रों तथा विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।

Read Also : Russia-Ukraine War Raised Indias Concern जरूरी चीजों पर दिखेगा असर: निर्मला सीतारमण

सीएम स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे घबराएं नहीं, उन्हें हर हाल में भारत पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाएगी।

Also Read: Corona Cases 28 Februarya 2022 कोरोना के मरीजों की संख्या घटी, आज आए 10302 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

5 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

9 mins ago

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…

28 mins ago

Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Innocent…

40 mins ago

Haryana Assembly Elections: “हरियाणा सरकार सो रही है”: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर किया कटाक्ष

Haryana Assembly Elections: "हरियाणा सरकार सो रही है": कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर…

41 mins ago

Shakti Rani Sharma: ‘कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति रानी शर्मा?

Shakti Rani Sharma: 'कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज', आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति…

46 mins ago