प्रदेश की बड़ी खबरें

Opposition Attacks On Arvind Kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष भड़का, सरकार पर साधा निशाना

India News (इंडिया न्यूज), Opposition Attacks On Arvind Kejriwal Arrest, चंडीगढ़ : प्रवर्तक निदेशालय (ईडी) रात 9 बजे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद लगातार हड़कंप मचा हुआ है। इस कारण हरियाणा से भी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।

भाजपा INDIA गठबंधन से घबराई : सुशील गुप्ता

आप राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता

वहीं मामले को लेकर आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि यह दौर भाजपा द्वारा बनाया गया अघोषित आपातकाल है। INDIA गठबंधन से भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है। अरविंद केजरीवाल पर लगातार INDIA गठबंधन से अलग होने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन भाजपा नहीं जानती है कि अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा है।

मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं लेकिन चौंका देने वाला नहीं : दीपेंद्र हुड्डा

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके देश के सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कार्यशैली कोई नई नहीं है। पिछले कुछ समय से मजबूत विपक्षी आवाजों को लगाातार कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं लेकिन चौंका नहीं देने वाला।

यह भारत का नया “लोकतंत्र” है : अभय

ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला

जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED के दम पर ठीक चुनावों से पहले गिरफ्तार किए जाने पर इनेलो के अभय चौटाला ने भी कहा कि विपक्षी आवाज़ों को कुचलने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमने कहा था कि अगर मिलकर इनसे नहीं लड़ेंगे तो भाजपा देश से लोकतंत्र खत्म कर देगी, जो भी भाजपा के खिलाफ बोलेगा उसे जेल में डाल दिया जाएगा। यह भारत का नया “लोकतंत्र” है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी सरकार की राजनीतिक हताशा : बृजेंद्र सिंह

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह ने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी न केवल असंवैधानिक है, बल्कि राजनीतिक हताशा का स्पष्ट संकेत है। इस तरह की रणनीति का सहारा लेना लोकतंत्र के मूल सार को कमजोर करता है।

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections 2024 : नई कैबिनेट गठन के जरिए भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले संतुलन साधने की कोशिश

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana VidhanSabha Elections 2024 Live Updates: हरियाणा में 12 बजे तक हुआ 22 % मतदान, यहां जाने पल पल की अपडेट

Haryana VidhanSabha Elections 2024 Live Updates: हरियाणा में आज मतदान का महा त्यौहार, यहाँ जानें…

8 mins ago

Haryana Assembly 2024: हरियाणा में मतदान के बाद आज जारी होंगे एग्जिट पोल, 8 अक्टूबर को सामने आएंगे नतीजे

Haryana Assembly 2024: हरियाणा में मतदान के बाद आज जारी होंगे एग्जिट पोल, 8 अक्टूबर…

10 mins ago

Ranjit Singh Chautala : मतदान के दिन एक बार फिर रणजीत सिंह का दावा- इस बार हरियाणा में बनेगी …

सिरसा  पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपनी पत्नी इंदिरा सिहाग के साथ…

42 mins ago

Manohar Lal : कांग्रेस में मची अफरा-तफरी, न नौ मन तेल और न नाचेगी राधा : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में किया मतदान इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया…

1 hour ago