इंडिया न्यूज, Haryana (Price Of Sugarcane): प्रदेश में हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने का नाममात्र का मूल्य बढ़ाने का चहुंओर विरोध किया जा रहा है। इसी कारण किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष जताया। इस दौरान मार्च में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल हुए।
करनाल में गन्ना संघर्ष समिति की ओर से यहां शुगर मिल से ट्रैक्टर मार्च शुरू किया गया जोकि नेशनल हाईवे-44 पहुंचा। इस दौरान काफी संख्या में किसान एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। वहीं वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने जो 10 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
वहीं करनाल के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र में शाहाबाद शुगर मिल के बाहर भी किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च शुरू किया गया। इस दौरान सैकड़ों किसान मौजूद रहे और आज के गन्ना बढ़ौत्तरी के निर्णय पर कड़ा तंज कसा। वहीं बता दें कि सरकार के निर्णय के बाद रोहतक, पानीपत और सोनीपत में भी आक्रोश यात्रा निकाली गई।
सरकार का फैसला आते ही गुरनाम चढूनी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सीएम ने गन्ने का जो रेट बढ़ाया है वह किसानों के साथ भद्दा मजाक है। हम इस फैसले का कड़ा विरोध करते हैं।
यह भी पढ़ें : Sugarcane Rates Increase : गन्ने के रेट में बढ़ौतरी, सरकार ने 10 रुपए बढ़ाए रेट
यह भी पढ़ें : Rohtak Family Death Case : डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड
यह भी पढ़ें : Republic Day : जानिए दिल्ली में इतने समय तक नहीं चला सकेंगे ड्रोन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…
भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…
कार्तिकेय शर्मा ने जनता का जतायाा आभार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election…
Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद…