होम / नामी गौ तस्कर को पुलिस ने कैसे पकड़ा…जानिए

नामी गौ तस्कर को पुलिस ने कैसे पकड़ा…जानिए

• LAST UPDATED : September 4, 2021

पलवल / ऋषि भारद्वाज

पलवल के होडल थाना पुलिस ने एक नामी आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो काफी दिनों से गायों की तस्करी करता था।  यह आरोपी 5  महीनों से फरार चल रहा था।  5 महीने पहले पुलिस ने इस गौ तस्कर से 24 गायों को छुड़ाया था। उस समय यह आरोपी रात का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन यह मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी का  पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह आरोपी उत्तरप्रदेश और राजस्थान से गायों को ट्रकों में भरकर लाते थे, और मेवात में गायों को काटते थे।

होडल थाना प्रभारी सुरेंदर राठी ने बताया की इन्होनें एक आरोपी का  पकड़ा है जो नामी गौ तस्कर है। यह व्यक्ति उत्तर- प्रदेश और राजस्थान से गायों को ट्रकों में भरकर लाते हैं, और मेवात में इनको कटवाते हैं। उन्होंने बताया की पकड़ा गया आरोपी तौफीक उर्फ़ भूरा फिरोजपुर थाना नुहुँ मेवात का रहने वाला है। इसको आज पुन्हाना चौक से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर यु पी से 17  मार्च को ट्रक में 24 गायों को भरकर मेवात में काटने के लिए ले जा रहा था। उनको मुखबिरों से सूचना मिली की एक ट्रक यु पी की तरफ से गाय भरकर आ रही है। इन गायों को काटने के लिए मेवात लेकर जा रहे है। थाना प्रभारी ने बताया की सूचना के आधार पर पुलिस ने मेवात जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही यह गायों से  भरा हुआ ट्रक गाँव बोराका के समीप पहुंचा तो यहां पुलिस को नाके पर तैनात देखकर ट्रक को सड़क पर  खड़ा छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मौके पर भागकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में  मुख्य आरोपी तौफीक रात का फायदा उठाकर भाग गया था। उस समय मौके पर राजस्थान निवासी ताहिर और नगला अहसानपुर थाना हसनपुर जिला पलवल निवासी आजाद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। यह आरोपी 5  महीनों से फरार चल रहा था। जिसको आज गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेस करके जेल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया की यह आरोपी काफी दिनों से गायों की तस्करी करते थे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox