होम / Panch Sarpanch Oath Ceremony : हरियाणा में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Panch Sarpanch Oath Ceremony : हरियाणा में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

• LAST UPDATED : December 3, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (Panch Sarpanch Oath Ceremony) : आज प्रदेशभर की पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह है जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सीएम ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र का महान उत्सव है, क्योंकि लोकतंत्र का प्रारंभिक चरण पंचायतों से ही शुरू होता है। उक्त सदस्यों के चुनाव 3 फेज में संपन्न हुए हैं, जिसके बाद ग्राम स्तर तक ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो रहा है। कुल 71,696 अलग-अलग सीटों पर जनप्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिनमें से 40,000 से ज्यादा प्रतिनिधि निर्विरोध चयनित हुए हैं।

चीन सरकार हमारे पंचायत चुनावों के आंकड़ों से हैरान : मुख्यमंत्री

Panch Sarpanch Oath Ceremony

Panch Sarpanch Oath Ceremony

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 में चीन दौरे पर जब हमने उस सरकार से 2016 के पंचायत चुनावों का आकड़ा शेयर किया तो वो भी हमारे इन आकड़ों को सुनकर हैरान हुए। हमारे वेदों में भी पंचायतों और लोकतंत्र का जिक्र है, मेरे लिए ये ग्राम की सरकार। आधारभूत विकास के लिए स्थानीय सरकारों को मजबूत हमें करना होगा। सीएम ने यह भी कहा कि 2015 में हमनें पढ़ी-लिखी और साफ छवि की पंचायतों का फैसला किया। हमने 50 फीसदी महिलाओं का प्रतिनिधित्व दिया, 8 फीसदी बीसीए का भी प्रतिनिधित्व किया।

पंचायतों को वित्तीय रूप से सुदृढ़ करेंगे

वहीं कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पंचायतों को वित्तीय रूप से सुदृढ़ करने का फैसला किया है। निर्विरोध निर्वाचित पंच, सरपंचों को हमने 300 करोड़ की ईनाम राशि भी दी है। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है, आशा करते हैं कि उसी तर्ज पर पंच और सरपंच भी काम करें

सेवा का भाव हमारा दायित्व और धर्म होना चाहिए

उन्होंने यह भी कहा कि सेवा का भाव ही हमारा दायित्व और धर्म होना चाहिए। गांव का विकास शहर के बराबर हो, उस लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। सभी चुनी हुई पंचायतों के कार्यालय होने चाहिए, इसके लिए ग्राम सचिवालय में हमने बात की है। सचिवालय में बैठक ही नहीं विधानसभा, लोकसभा की तर्ज पर सेशन बुलाए जाने चाहिए।

सीएम ने इस दौरान संबोधित करते हुए यह भी कहा कि लाल डोरा समाप्त कर हमने गांव की जमीन का मालिकाना हक दिया। ग्राम में लाइब्रेरी, व्यायामशाला, पार्क खोलने का काम जारी है, इनके साथ वेलनेस सेंटर भी खोले जाएंगे। शिवधाम योजना के तहत शिवधाम और पौंड अथॉरिटी बनाकर हमने तालाबों को साफ किया। हमारी 5,600 से अधिक पंचायतों में म्हारा गांव-जगमग गांव के तहत बिजली, ग्रवित हरियाणा के तहत हमने युवाओं को जोड़ा

  • पीपीपी के जरिये अंत्योदय परिवारों के लिए योजना बनाई, कौशल रोजगार के तहत हमनें 4000 के करीब शिक्षक भर्ती किए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना का विस्तार कर चिरायु हरियाणा योजना लागू की, अब 28 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
  • व्यक्ति को निरोगी रखने के लिए निरोगी हरियाणा योजना लागू की।
  • पीपीपी में हुई गलतियों के लिए ग्राम स्तर तक 2 कैंप लगाए जाएंगे।
  • हमारे क्लास वन अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राम संरक्षक योजना लागू की।
  • आज के शपथ ग्रहण में भी ग्राम संरक्षक निभा भूमिका रहे हैं।

ये भी पढ़ें : MP Kartik Sharma Cheeka Visit : भगवान परशुराम महाकुम्भ को लेकर दिया न्योता

ये भी पढ़ें : MP Kartik Sharma निरंतर प्रदेश भर का दौरा कर हर वर्ग के लोगों को दे रहे न्योता

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox