हरियाणा में पर्व की तरह होता है पंचायतों का चुनाव : कार्तिक शर्मा

  • आदमपुर उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत की कही बात
  • सांसद का किया गया भव्य स्वागत|
  • चौबीसी ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पंहुचे सांसद

इंडिया न्यूज़, दीपक खन्ना, रोहतक। Panchayat Elections : सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा कि हरियाणा में पंचायत का चुनाव एक पर्व की तरह होता है। इसे पर्व की तरह से ही मनाया जाना चाहिए। उम्मीद है कि पंचायत चुनाव

के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। जल्द ही

पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को चौबीसी ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।

लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करूंगा : कार्तिक शर्मा

चौबीसी ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह में पहुंचे सांसद कार्तिक शर्मा का फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर किया जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कार्तिक शर्मा ने कहा कि मेरे परिवार

के लोगों ने मुझे बुलाया और मैं उनका आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि मैं विनोद शर्मा का बेटा हूं। जो कहता हूं वह मैं करता हूं। आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करूंगा। राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार के द्वारा हर स्तर पर आपकी समस्या निवारण के लिए काम किया जाएगा।

आमदपुर का उप-चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा : कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा ने कहा कि जिस तरह की समाज सेवा की सोच को लेकर उनके पिता पंडित विनोद शर्मा ने समाज के लिए, 36 बिरादरी के लोगों के लिए, प्रदेश के देश के विकास के लिए काम किया है। उनके हकों की लड़ाई लडनें का काम किया है। पारदर्शिता लाने का काम किया है। मैं भी उन्हीं के दिखाए हुए रास्ते पर आगे बढूंगा। पंडित विनोद शर्मा और आप लोगों के आशीर्वाद से सांसद बना हूं। सांसद ने कहा कि आज हमारा देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की

नीतियों के चलते देशहित कई बड़े फैसले लिए गए हैं। आज विदेशों में भी भारतीयों के प्रति नजरिया बदला है। सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा कि आदमपुर का उप-चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव रहेगा। लोकसभा और हरियाणा कीविधानसभा से पहले यह प्रदेश में उप-चुनाव होगा। भाजपा के प्रत्याशी का वे पूर्ण समर्थन और सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें : महम के ब्राह्मण समाज को धर्मशाला के लिए जमीन दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे बात : कार्तिक शर्मा

ये भी पढ़ें : Gold Silver Price Today : जानिये सोना इतना महंगा और चांदी इतनी सस्ती

यह भी पढ़ें : kerala Major Road Accident : बस दुर्घटना में 9 की मौत, 32 जख्मी

Connect With Us: Twitter Facebook

developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Haryana Polls : प्रदेश में दर्ज 67.90% मतदान के बाद अब नजरें टिकीं रिजल्ट पर

सिरसा में सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत और सबसे कम फरीदाबाद में 56.49 प्रतिशत रहा मतदान…

2 mins ago

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने यहां

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने कांग्रेस की लगाई जमकर वॉट

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने…

2 hours ago

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें…

2 hours ago