होम / Panipat: हादसा या हत्या?

Panipat: हादसा या हत्या?

BY: • LAST UPDATED : August 16, 2021

संबंधित खबरें

पानीपत

पानीपत में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में 2 शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल एक ही बाइक पर दो दोस्त पानीपत से अपने गांव राजपुर लौट रहे थे। घर नहीं पहुंचने पर स्वजनों ने दोनों की तलाश की और ढूंडने पर सुबह इनके शव सड़क किनारे मिले। बाइक आगे से क्षतिग्रस्त थी। पहले तो दोनों की मौत को हादसे से जोड़कर देखा गया। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों के शरीर पर चाकू जैसे निशान भी है जो कि हत्या की ओर इशारा करता है। दोनों के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। इनमें से एक युवक का रिश्ता तय हो गया था और शादी की तारीख निकाली जानी थी। दूसरे युवक का ढाई का साल एक बेटा है। दोनों के शव पानीपत में राजपुर गांव के पास ही मिले हैं।

रजापुर के संजय और विजय, दोनों दोस्त थे। संजय एसआर पेट्रोल पंप पर काम करता था औऱ विजय मजदूरी करता था। रविवार रात आठ बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इससे पहले इन्होंने अपने स्वजनों को बताया था कि जल्दी घर आ रहे हैं। लेकिन रातभर दोनों घर नहीं लौटे। स्वजनों को चिंता हुई तो उन्होनें दोनों की तलाश शुरू कर दी। रजापुर के पास ही एचएसआइडीसी की जमीन पर बाइक मिली और पास ही दोनों के शव पड़े थे। जिसके बाद मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है, और पुलिस मामले की जांच कर शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। अगर परिजन हत्या का आरोप लगाते है तो पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू करेगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ACB Ambala की बड़ी कार्रवाई, रजिस्ट्री क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, शिकायत में गुहला के तहसीलदार का नाम भी शामिल 
Panipat Digital Arrest Case : बुजुर्ग से 1 करोड़ की ठगी,  बुजुर्ग को 11 घंटे 37 मिनट तक वीडियो कॉल कर बंधक बनाया, जानें पूरा मामला     
Gohana News : बदमाशों के हौंसले बुलंद…गोहाना में गाड़ी ओवरटेक कर की हवाई फायरिंग, जानिए आखिर क्या है मामला 
Panipat District Secretariat : बाल अधिकारों की पेंटिंग से सजेगी पानीपत सचिवालय परिसर की दीवारें, डीसी ने की जिला बाल कल्याण संरक्षण कमेटी की समीक्षा बैठक 
Kumari Selja का सरकार पर बड़ा आरोप- कहा -देखरेख और बजट के अभाव में बंद पड़े हैं ऑक्सीजन प्लांट, कोरोना काल में ‘संजीवनी’ हुए थे साबित  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT