पानीपत

पानीपत में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में 2 शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल एक ही बाइक पर दो दोस्त पानीपत से अपने गांव राजपुर लौट रहे थे। घर नहीं पहुंचने पर स्वजनों ने दोनों की तलाश की और ढूंडने पर सुबह इनके शव सड़क किनारे मिले। बाइक आगे से क्षतिग्रस्त थी। पहले तो दोनों की मौत को हादसे से जोड़कर देखा गया। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों के शरीर पर चाकू जैसे निशान भी है जो कि हत्या की ओर इशारा करता है। दोनों के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। इनमें से एक युवक का रिश्ता तय हो गया था और शादी की तारीख निकाली जानी थी। दूसरे युवक का ढाई का साल एक बेटा है। दोनों के शव पानीपत में राजपुर गांव के पास ही मिले हैं।

रजापुर के संजय और विजय, दोनों दोस्त थे। संजय एसआर पेट्रोल पंप पर काम करता था औऱ विजय मजदूरी करता था। रविवार रात आठ बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इससे पहले इन्होंने अपने स्वजनों को बताया था कि जल्दी घर आ रहे हैं। लेकिन रातभर दोनों घर नहीं लौटे। स्वजनों को चिंता हुई तो उन्होनें दोनों की तलाश शुरू कर दी। रजापुर के पास ही एचएसआइडीसी की जमीन पर बाइक मिली और पास ही दोनों के शव पड़े थे। जिसके बाद मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है, और पुलिस मामले की जांच कर शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। अगर परिजन हत्या का आरोप लगाते है तो पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू करेगी।

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago