प्रदेश की बड़ी खबरें

Panipat Jan Ashirwad Rally : भाजपा 7S और कांग्रेस थ्री-सी वाली पार्टी : मनोहर लाल

  • आशीर्वाद रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Jan Ashirwad Rally, चंडीगढ़ : पानीपत के समालखा अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अनेक घोषणाएं की जिनका जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान सीएम ने समालखा को नगर पालिका से नगर परिषद बनाने का भाी ऐलान किया।

रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 1.80 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की बेटियों की निजी और सरकारी कॉलेज की शिक्षा निशुल्क की जाएगी। साथ ही गांव डिकाडला के नजदीक एचएसआईआईडीसी के माध्यम से उद्योगों के लिए 100 से 500 एकड़ जमीन लेकर इंडस्ट्री हब विकसित किया जाएगा। एक ओर जहां मुख्यमंत्री ने आमजन के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला, वहीं कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा की सरकार को 7-स्टार यानी सात-एस की सरकार बताया। इन सेवन एस में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सेवा और सुशासन पर ध्यान दिया जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस को थ्री-सी यानी करप्शन, क्राइम और कास्ट पॉलिटिकल वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि देश ने थ्री-सी वाली कांग्रेस को नकार दिया है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीतेगी

हाल ही में हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। समालखा की जन आशीर्वाद रैली में स्थानीय विधायक पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि यहां विधायक ने गुरुग्राम में छोटी मोटी कंपनी बनाकर आशियाना देने के नाम पर लोगों के खून-पसीने की कमाई को अपनी जेब में डाल लिया, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये घोषणाएं भी जानें:

  • नागरिक अस्पताल से लघु सचिवालय तक करीब 4 किलोमीटर का रास्ता है, जिसके बीच में कुछ जमीन पड़ती है, जो लोग जमीन देने के लिए तैयार हैं, इस जमीन के मिल जाने पर लघु सचिवालय से अस्पताल तक का सीधा करीब एक किलोमीटर का रास्ता बनाया जाएगा।
  • समालखा में 50 बेड के सीएचसी को 100 बेड का अस्पताल बनाए जाने की घोषणा।
  • चुलकाना धाम के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
  • अग्रवाल समाज के 2012 में मिली जमीन के विवाद को जल्द सुलझाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Aap Taunt on BJP : किसानों को लगातार परेशान कर रही भाजपा : अनुराग ढांडा

यह भी पढ़ें : Aided Colleges Issue : एडेड कॉलेजों के स्टाफ के सरकारी कॉलेजों में समायोजन पर टकटकी

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Updates : प्रदेश में जल्द ठंड बढ़ने के आसार

यह भी पढ़ें : CM on Shops Registry : मनोहर लाल ने जारी किए आदेश, दुकानों की बिक्री के बाद तुरंत रजिस्ट्री करवाना जरूरी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

29 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago