होम / Panipat Urban Assembly भाजपा प्रभारी अनिल सच्चर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना

Panipat Urban Assembly भाजपा प्रभारी अनिल सच्चर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना

BY: • LAST UPDATED : September 3, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Urban Assembly : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वर्तमान में शहरी विधानसभा प्रभारी अनिल सच्चर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान पानीपत में आकर व्यापारियों को झूठे सपने दिखाते हैं, जबकि पंजाब की वास्तविक स्थिति के बारे में नहीं बताते हैं।

Panipat Urban Assembly : लॉ एंड आर्डर का बुरा हाल

भगवंत मान पानीपत के व्यापारियों से कहते हैं कि उनकी सरकार बनी तो व्यापारियों को 5.5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली दी जाएगी, जबकि सच्चाई ये है कि पंजाब में व्यापारी भाइयों को 8.25 रुपए के हिसाब से बिजली दी जाती है। मान झूठ के पुलिंदे हैं वर्तमान आप सरकार ने पंजाब का हाल बेहाल कर दिया है। लॉ एंड आर्डर का बुरा हाल है। व्यापारी तो छोड़िये महिलाओं के मंगल सूत्र और बालियाँ तक मान सरकार में छीनी जा रही हैं| पेट्रोल डीजल के दाम पंजाब में आसमान छू रहे हैं।

हरियाणा आम आदमी पार्टी की झूठी नीतियों के बहकावे में नहीं आएगा

नगर निगम में हर साल प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ रहा है आज पंजाब का हर व्यक्ति भगवंत मान की सरकार में आंदोलित है। हरियाणा आम आदमी पार्टी की झूठी नीतियों के बहकावे में नहीं आएगा। सच्चर ने शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यहां की जनता प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा करती है। निश्चिन्त ही आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

Former Minister Anil Vij : दुष्यंत ने सीएम को कहा कटी पतंग, विज बोले अपनी पार्टी को देखें इनके तोते उड़ कर भाग रहे 

Congress And AAP Alliance : हरियाणा में गठबंधन को लेकर कांग्रेस की तरफ से केसी वेणुगोपाल की देखरेख में बनी कमेटी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Yamunanagar News : गोलियों की गूंज से दहला यमुनानगर, पुलिस आरोपी तक पहुंची..सरेंडर करने को कहा तो खुद को ही मारी गोली, जानें आखिर क्या है पूरा मामला 
Dr Krishna Middha का कांग्रेस पर तंज-सूत और कसूत अड़ाना भगवान के हाथ में, कहा-बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती
Kurukshetra News : संत गुरु रविदास जयंती पर निकाली जा रही यात्रा में हुआ बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल, जानें हादसे की वजह 
CM Nayab Saini ने भाजपा की प्रदेश महामंत्री के पुत्र के शादी समारोह में की शिरकत, प्रदेश के दिग्गज नेता भी हुए शरीक़
Mahipal Dhanda : हुकटा के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुलाकात, सेवा सुरक्षा की कार्यवाही की रिपोर्ट जल्द जमा करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT