प्रदेश की बड़ी खबरें

Cabinet Minister Manohar Lal : मनोहर लाल के भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से पानीपत के विकास को लगेंगे पंख : दुष्यंत भट्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Manohar Lal : करनाल पानीपत के सांसद मनोहर लाल के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर पानीपत जिला में चारो ओर ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के वीवर्स कॉलोनी कार्यालय और भाजपा जिला कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट का मुंह मीठा करवाकर कार्यकर्ताओं ने भी ख़ुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा सिद्धांतवादी पार्टी है जिसमें कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है।

मनोहर लाल ने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित किया

कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित किया। पहले वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक थे और बाद में वह भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय तौर से जुड़कर भाजपा में अपनी अलग पहचान बनाई जिसके बल पर वह प्रथम प्रयास में ही उन्होंने करनाल से विधायक बन कर हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की सेवा की और अब करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनकर केन्द्रीय मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मनोहर लाल की कर्मठता, कार्यकुशलता, पारदर्शिता, सुशासन, दूरदर्शिता और लोकप्रियता का ही परिणाम है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार करनाल से लोकसभा का चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से जीत हासिल कर सांसद बनते ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का सौभाग्य इन्हें प्राप्त हुआ।

 

Panipat BJP District President Dushyant Bhatt

Cabinet Minister Manohar Lal : करनाल की जीत में पानीपत का रहा अग्रणी योगदान

भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि यूं तो करनाल जिला की 5 विधानसभा क्षेत्रों में भी इन्हें अच्छा समर्थन मिला है, लेकिन जीत के मामले में पानीपत शहरी विधानसभा प्रथम और ग्रामीण विधानसभा ने दूसरे स्थान पर रहा जबकि इसराना और समालखा में भी अच्छी बढ़त मिली। इससे यह बात सिद्ध हो गई है कि पानीपत जिला के लोग मनोहर लाल की कार्यशैली को कितना पसंद करते हैं।
यही नहीं भारत के मंत्रीमंडल में छोटे से प्रदेश हरियाणा के तीन सांसदों का शपथ ग्रहण करना और इन तीनों में मनोहर लाल का कैबिनेट मंत्री बनना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 25 वर्षों से अधिक समय के बाद इस लोकसभा क्षेत्र को यह गौरव प्राप्त हुआ है और यह बात इससे भी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है कि 25 वर्ष पूर्व भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रीमंडल में करनाल सांसद आईडी स्वामी को भी गृह राज्य मंत्री ही बनाया गया था।

औद्योगिक नगरी को दिलवाएंगे बड़े प्रोजेक्ट

भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, केशव बलिराम हेडगेवार, कुशाभाऊ ठाकरे, अशोक सिंघल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के बताए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ-सबका विकास करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का अन्त्योदय के सिद्धांत पर उत्थान करती है।
उन्होंने कहा कि जनता को इन चुनाव में मिली सफलता के साथ ही उनकी आशा और आकांक्षाएं भी हिलौरे मारने लगी हैं कि अब पानीपत जिला के अधूरे पड़े प्रोजेक्ट न केवल तेजी से पूरे होंगे, बल्कि राजधानी दिल्ली के निकट होने के कारण कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल बड़े प्रोजेक्ट दिलवाकर पानीपत का नाम विश्व औद्योगिक जगत में एक बार फिर स्थापित करने में सफल होंगे, जिससे जहाँ ऐतिहासिक जिले का नाम औद्योगिक जगत में रोशन होगा। वहीं पानीपत के लोगों को रोजगार के और अधिक अवसर भी मिल सकेंगे।
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

21 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

39 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

59 mins ago