ट्रेंडिंग न्यूज़

Parineeti Chopra House : मुंबई ही नहीं, परिणीति चोपड़ा का अंबाला वाला घर भी है आलिशान

  • 13 मई को परिणीति-MP राघव चड्ढा की सगाई
  • अब भी अंबाला कैंट में  रहते हैं माता-पिता 
  • पिता से गले लगकर रो पड़ी थीं परिणीति
India News, (इंडिया न्यूज) Parineeti Chopra House, अंबाला : फिल्म अभिनेत्री एवं बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा जल्द सगाई करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों दिल्ली में 13 मई को संगाई करेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिणीति मूल रूप से हरियाणा के जिला अंबाला की रहने वाली है। जी हां, अंबाला कैंट में उनका घर है और पिता पवन चोपड़ा और उनकी माता अब भी वहीं रहते हैं।

जानिये अभिनेत्री का जन्म का दिन

परिणीति चोपड़ा के जन्म की बात करें तो उनका जन्म अंबाला में ही 22 अक्टूबर 1988 को हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई। पिता पवन चोपड़ा की कैंट की राय मार्केट में स्पेयर पार्ट की दुकान है। उनका अंबाला का घर सपनों के रिसॉर्ट से कम नहीं है। उन्होंने मार्च-2020 में अंबाला के अपने घर की तस्वीरें शेयर की थी।

घर के आंगन में ही उगाई जाती हैं अधिकतर सब्जियां

परिणीति ने कहा था कि मेरे माता-पिता ज्यादातर अपनी सब्जियां खुद ही उगाते हैं और काश मैं अभी वहीं क्वारंटाइन होती। दरअसल उस समय कोरोना काल था, इसलिए उन्होंने यह बात कही थी। परिणीति की मां ने उन्हें अंबाला वाले घर की कुछ तस्वीरें भेजी थीं। ये तस्वीरें परिणीति के प्रशंसकों को उनकी विशाल संपत्ति की एक झलक देती हैं। यहां हरे-भरे बगीचे, ताड़ के ऊंचे-ऊंचे पेड़, अनोखे शेड और बाहर खाने-पीने की जगहें हैं।

आप सांसद ने रिश्ते पर लगाई मुहर

परिणीति और राघव चड्ढा ने तो अपनी रिलेशनशिप अभी ऑफिशियल नहीं की है, लेकिन आप के सांसद संजीव अरोड़ा ने इसी साल मार्च में दोनों की फोटोज शेयर करते हुए इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने मार्च के अंतिम सप्ताह में ट्विटर पर राघव-परिणीति की फोटो शेयर करते हुए लिखा, मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ हमेशा प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। बता दें कि दोनों काफी समय एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उनका परिवार भी रिश्ते के लिए राजी है।

… तब से खबरें बनी सुर्खियां

राघव और परिणीति को इसी मार्च में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। दोनों ने लंच और डिनर साथ किया था, जिसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप की खबरें लाइमलाइट में आईं। तब परिणीति के पिता ने कहा था कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। मां ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया था। उसी समय से कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्द कपल अपने रिलेशनशिप की आॅफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकता है। हालांकि अब तक उन्होंने अपने रिलेशनशिप की आधिकारकि पुष्टि नहीं की है।

इंग्लैंड में पढ़ाई के समय से एक-दूसरे को जानते हैं

राघव और परिणीति जब इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे तब से वे एक-दूसरे को जानते हैं। परिणीति ने मैनेचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं, राघव लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। दोनों को इंग्लैंड में भारत-यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।

तीन साल पहले चंडीगढ़ जाते हुए रुकी थी अंबाला अपने घर

तीन साल पहले यानी 2021 में स्टारकास्ट फिल्म दावत-ए-इश्क की प्रमोशन के दौरान परिणीति दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ जाते हुए अपने घर अंबाला आई थी। उतरते ही वह सबसे पहले अपने पिता पवन चोपड़ा के गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़ी। इसके बाद वह अपनी मां रीना और भाई सहज चोपड़ा से मिलीं तो वह भी भावुक हो गए। उनके पुराने परिचितों का भी अच्छा खासा जमावड़ा देखा गया। लोगों ने वेलकम होम के नारे लगाकर परिणीति का स्वागत किया। लोगों ने फिल्मी सितारों के साथ खूब फोटो सेशन भी करवाया।

यह भी पढ़ें : Parineeti Chopra spotted at airport : अफेयर की खबरों के बीच राघव चड्ढा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Crime News : दो नशा तस्करों को दस-दस वर्ष की कैद, एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर…

14 mins ago

Cabinet Minister Rao Narbir Singh ने गुरुग्राम के विकास को लेकर बताया अपना विज़न, प्रशासनिक अधिकारियों को दीवाली तक दिया ये टारगेट

गुरुग्राम को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाना मेरी प्राथमिकता : राव नरबीर सिंह हरियाणा सरकार…

22 mins ago

Karnal Girl Murdered In Jaipur- युवती की हत्या को अंजाम देने वाले थे उसके खास…जिन पर था अटूट विश्वास..

करनाल की एक लड़की का जयपुर में हुआ मर्डर कुरुक्षेत्र के रहने वाली लड़की समेत…

1 hour ago

Cabinet Minister Anil Vij की अधिकारियों को चेतावनी – यहां पर वही अधिकारी रहेगा जो….!!

हमारी सरकार बन गई है और अब सबसे पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में…

2 hours ago