प्रदेश की बड़ी खबरें

Parivartan Padyatra Aapke Dwar : अभय चौटाला बोले-राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो-परिवर्तन करो

India News (इंडिया न्यूज), Parivartan Padyatra Aapke Dwar, झज्जर : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की यात्रा लगातार अग्रसर है। इनेलो के महासचिव अभय चौटाला के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत 24 फरवरी से पुन्हाना के सिंगार गांव से हुई थी जिसमें लोगों का भरपूर साथ और प्यार मिल रहा है।

फोन पर राम-राम के साथ परिवर्तन कहो : अभय चौटाला

अभय चौटाला यह भी कहा कि अगर किसी से फोन पर बात करो या किसी को गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजो तो भी राम-राम के साथ परिवर्तन करो-परिवर्तन करो जरूर कहो और अगर कोई सरकार का आदमी मिल जाए तो उससे तीन बार कहो परिवर्तन करो। वहीं इस दौरान अभय ने हरियाणा की भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी आपकी है। अभय चौटाला की परिवर्तन पद यात्रा अब सोनीपत में प्रवेश करेगी।

अभी तक कर चुके 1100 किमी का सफर तय

वहीं आपको यह भी बता दें कि इस ‘परिवर्तन पदयात्रा’ के तहत अभय व अन्य इनेलो कार्यकर्ता अब तक करीब 53 दिनों में 1100 किलोमीटर का सफर तक कर चुके हैं और अब आगे की तैयारी है। इनेलो महासचिव ने कहा, गांव और शहरों में सभी समस्याओं पर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा जाएगा। अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं के लिए उन विभागों को भी पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लिखेंगे कि आप प्रदेश के मुखिया हैं और लोगों की समस्या का समाधान करना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra : खाेई विरासत को पाने में जुटी इनेलो, दावा- इस बार प्रदेश में बनेगी इनेलो की सरकार

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Yatra Updates : इनेलो की परिवर्तन यात्रा से प्रदेश की सियासत गर्माई

यह भी पढ़ें : INLD Parivartan Yatra : जनता के बीच जाकर प्रदेश के अहम मुद्दे उठाना ही यात्रा का उद्देश्य : अभय चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kalka Assembly के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को जिताएं : हिमंत बिस्वा सरमा

कालका के विकास के लिए घोषणा पत्र जारी कालका के सभी मंडल के लिए अलग…

5 hours ago

Kumari Selja : कांग्रेस का घोषणा पत्र, घोषणा पत्र है भाजपा की तरह कोई ढकोसला पत्र नहीं

देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता को विकास के…

5 hours ago

Rahul-Priyanka Haryana Visit : हरियाणा चुनावी प्रचार के आख़िरी हफ़्ते राहुल-प्रियंका की जोड़ी हरियाणा में कैसे करेगी कमाल ?

हरियाणा विधानसभा में चुनावी प्रचार के किए नेता विपक्ष राहुल गांधी कल से यात्रा के…

6 hours ago

Aarti Singh Rao की जीत आप सब की जीत होगी : राव इन्द्रजीत सिंह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aarti Singh Rao : केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने…

6 hours ago