प्रदेश की बड़ी खबरें

Parivartan Padyatra Day 63 : पदयात्रा से प्रदेश की राजनीतिक फिजा बदली

  • ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का मंगलवार को 63वां दिन

India News (इंडिया न्यूज) Parivartan Padyatra Day 63, चंडीगढ़ : इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ कल 63वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस दौरान इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा से प्रदेश की राजनीतिक फिजा पूरी तरह से बदल गई है और जनता ने इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा की बर्बादी का कोई जिम्मेदार है तो वह भाजपा-जजपा सरकार है।

जजपा ने भाजपा के साथ सरकार बनाकर जनता के साथ धोखा किया है। शराब घोटाले में जिस तरह से भाजपा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को जेल भेजा है, ठीक वैसे ही दुष्यंत चौटाला को भी भाजपा जेल में भेजेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शराब का महाघोटाला हुआ और भाजपा ने इस पर अपनी रिपोर्ट देने की बजाय खुद ही क्लीन चिट दे डाली।

भाजपा और हुड्डा पर जमकर बोला हमला

हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के कहने पर बयानबाजी करते हैं और हुड्डा कहते हैं कि वे अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम हैं और किसी से समझौता नहीं करेंगे। क्या देश में दो कांग्रेस है, क्योंकि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं भाजपा के खिलाफ हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसी के पास नहीं जाएंगे और कोई अगर उनके पास आएगा तो हरियाणा के हितों को पहले देखा जाएगा और फिर फैसला किया जाएगा।

सीएम घोषणा तो करते हैं पर पूरा नहीं करते

अभय ने चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री हर रोज कोई न कोई घोषणा करते हैं, लेकिन पूरी नहीं करते हैं। आज प्रदेश के चुने हुए जनप्रतिनिधि आंदोलन करने को मजबूर हैं। कर्मचारी, व्यापारी, किसान-कमेरा, युवा, बुजुर्ग सभी वर्ग इस सरकार से दुखी हैं। किसान जहां कुदरत की मार झेल रहे हैं वहीं भाजपा गठबंधन सरकार की अनदेखी के कारण गेहूं मंडियों के बाहर स्कूलों और श्मशान में पड़ा हुआ है।

मौसम विभाग ने एक हफ्ते पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था लेकिन सरकार द्वारा गेहूं का न तो उठान किया गया और न ही गेहूं को ढकने के पुख्ता इंतजाम किए गए। सोमवार को हुई बारिश के कारण 2-3 फुट पानी जमा हो गया और लाखों टन गेहूं उसमे भीग गई। वहीं मंडियों में गेहूं खरीद और 72 घंटे में राशि किसानों के खाते में जमा करने के दावों की पोल भी खुल गई।

यह भी पढ़ें : CM in Kurukshetra : सरपंचों के माध्यम से जो मांगें लिखित रूप में प्राप्त हुई, वह सभी की जाएंगी पूरी

यह भी पढ़ें : PM Modi in Karnataka Live : बिना वारंटी वाली कांग्रेस की गारंटी भी झूठी : मोदी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

2 hours ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

3 hours ago