होम / Parivartan Padyatra Day 112 : युवा ही देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव लाएंगे : अभय सिंह

Parivartan Padyatra Day 112 : युवा ही देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव लाएंगे : अभय सिंह

• LAST UPDATED : June 22, 2023
  • सिरसा में पहुंची इनेलो की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब, लोगों के स्वागत और समर्थन से बेहद खुश नजर आए अभय चौटाला

  • कहा – सिरसा ने साथ और सहयोग करके मुझे दी नई ताकत, युवा नेता गोकुल सेतिया की पीठ थपथपाई 

  • पूरे प्रदेश में चल रही है परिवर्तन की लहर, समूचे प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी

India News (इंडिया न्यूज़), Parivartan Padyatra Day 112, सिरसा : इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा 112वें दिन सिरसा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गई। सालासर धाम मंदिर में माथा टेकने के बाद अभय चौटाला ने आज की पदयात्रा की शुरूआत की और यह यात्रा शहर के सभी बाजारों से गुजरी। आज जहां समूचा सिरसा उमड़ पड़ा तो वहीं लोगों के इस अपार स्नेह और समर्थन को देखते हुए अभय सिंह चौटाला बेहद खुश नजर आए।

पूरे दावे के साथ अभय चौटाला ने कहा कि सिरसा के लोगों की इसी ताकत और सहयोग के आसरे अब ये साफ है कि इस बार न केवल लोकसभा सीट और पांचों विधानसभा की सीटें इनेलो के खाते में आएंगी, बल्कि समूचे प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि ये युवा ही देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव लाएंगे। अभय चौटाला ने युवा नेता गोकुल सेतिया की पीठ थपथपाते हुए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनेलो की सरकार आने पर गोकुल सेतिया एक बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हम दोनों मिलकर यहां से भाजपा-जजपा को न केवल सत्ता से बाहर कर देंगे, बल्कि ये लोग हरियाणा से ही गायब हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वे अब तक 54 विधानसभा व 13 जिलों में अपनी पदयात्रा लेकर जा चुके हैं और सभी हलकों व जिलों में भरपूर समर्थन मिल रहा है। अभय चौटाला ने गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ के साथ गांव बणी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई अभद्रता के संदर्भ में कहा कि एक मुख्यमंत्री को ये शोभा नहीं देता और वे इस मामले को लेकर न केवल हाईकोर्ट जाएंगे बल्कि विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन सरकार केवल  कागजों में विकास दर्शा रही है मगर इनेलो हमेशा विकास की पक्षधर रही है।

गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल

इस सभा के दौरान गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ सैकड़ों समर्थकों के साथ विधिवत तरीके से इनेलो में शामिल हुईं। इस यात्रा का जहां कई जगहों पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ वहीं भगवान परशुराम चौक पर ब्राह्मण सभा व युवा ब्राह्मण सभा ने जोरदार स्वागत किया व सभा के सदस्यों ने अभय सिंह चौटाला और गोकुल सेतिया पर फूल बरसाए। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रधान दयानंद शर्मा, सुशील शर्मा, रितेश जोशी व उनकी टीम और युवा ब्राह्मण सभा की ओर से रोहित वशिष्ट के टीम के सदस्य थे। कर्ण चौटाला ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

केंद्र और प्रदेश की गठबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया

जनता भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि असल में देश की केंद्र और प्रदेश की गठबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले कई सालों से सिरसा में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात कह रहे हैं, मगर उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर इस कार्य में इतना विलम्ब क्यों है? उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में सिरसा में आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सिरसा में साढ़े 1500 करोड़ के प्रोजैक्ट चल रहे हैं जबकि सच्चाई ये है कि सिरसा पिछले कई सालों से विकास की बाट जोह रहा है और यहां एक भी प्रोजैक्ट शुरू नहीं हुआ, अमित शाह और मनोहर लाल सिवाय झूठ बोलने के और कुछ नहीं कर रहे।

इनेलो नेता जनता भवन में एक विशाल जनसभा के दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। इस जनसभा के दौरान गोकुल सेतिया, पूर्व विधायक डाॅ. सीताराम, कर्ण चौटाला, जिला प्रधान कशमीर सिंह करीवाला, सुनैना चौटाला व जसबीर सिंह जस्सा, विनोद दड़बी, गुरदयाल मेहता, जरनैल सिंह चंदी व गुरप्रीत सिंह गिल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Day 111 : वादों की कसौटी पर खरा नहीं उतरी गठबंधन सरकार : अभय चौटाला

यह भी पढ़ें : NDRI पशुओं का सीमन अब विदेशों में बेचेगा

यह भी पढ़ें : Narendra Modi US Visit LIVE Update : जो बाइडन, प्रथम महिला ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए व्हाइट हाउस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox