प्रदेश की बड़ी खबरें

Parivartan Padyatra Day 143 : पानीपत पहुंची इनेलो की पदयात्रा, मिल रहा भारी जनसमर्थन

  • पदयात्रा आज इसराना के गाँव भालसी से शुरू हुई और वैसरी, लोहारी, कालखा, भाउपुर और कारद होते हुए इसराना पहुंची

India News (इंडिया न्यूज़), Parivartan Padyatra Day 143, चंडीगढ़ : ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 143वें दिन पानीपत के हलका इसराना के गांव भालसी से शुरू हुई और वैसरी, लोहारी, कालखा, भाउपुर और कारद होते हुए इसराना पहुंची। लोगों ने अभय सिंह चौटाला का पुष्प वर्षा कर और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने गांववासियों से उनका हाल-चाल पूछा और साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

इनेलो में शामिल होने का सिलसिला जारी

परिवर्तन यात्रा के दौरान इनेलो में शामिल होने का सिलसिला जारी रहा और इसी कड़ी में सैकड़ों युवाओं ने अन्य दलों को छोड़कर इनेलो में अपनी आस्था व्यक्त की। सोमवार को भी अभय के नेतृत्व में अम्बाला यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, हरियाणा यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे व अम्बाला सैनी सभा के संरक्षक पूर्ण प्रकाश सैनी, मलौर गांव के पूर्व सरपंच व पूर्व में को-ऑपरेटिव चेयरमैन रहे हरदयाल सिंह, राकेश मेहता और शमशेर सिंह बिसला ने इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा गठबंधन सरकार ने सभी को महंगाई का तोहफा दिया

इनेलो नेता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने आज किसानों को उसकी फसल के दाम तो नहीं दिए, लेकिन महंगाई, कर्जा, खर्चा, भ्रष्टाचार बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कानून व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया, युवाओं को बेरोजगार कर दिया। आज किसान, कमेरा, छोटा व्यापारी, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग समेत सभी वर्ग भाजपा से दुखी हैं।

7500 रुपए करेंगे बुढ़ापा सम्मान राशि

इनेलो के सत्ता में आते ही हम ताऊ देवीलाल की शुरू की गई 100 रुपए बुढ़ापा पेंशन को 7500 रुपए करेंगे। हर घर से एक युवा को योग्यता के अनुसार नौकरी देंगे। किसी कारण से जो युवा नौकरी से वंचित रह जाएगा तो उसे 21,000 रुपए रोजगार भत्ता देंगे। हर घर में एक गैस सिलेंडर देंगे और साथ में महिलाओं को 1100 रुपए महीना रसोई खर्च देंगे। भाजपा सरकार ने जितने भी कार्ड बनाए हैं चाहे वो पीपीपी हो या फैमिली आईडी हो सभी को खत्म करेंगे।

यह भी पढ़ें : Mission 2024 : विस चुनाव से पहले अस्तित्व व सत्ता की लड़ाई में एक-दूसरे पर दबाव व संतुलन की राजनीति

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध…

7 hours ago

Haryana Assembly Elections : कमल का फूल खिलाने के लिए मडंप छोड़ पोलिंग बूथ पर पहुंचा दूल्हा, वहीं लोगो ने बताया नौटंकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूल्हे ने…

7 hours ago

Panipat Rural Assembly : भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया मतदाताओं का आभार व्यक्त

मतदान के रुझान से स्पष्ट पानीपत ग्रामीण में भाजपा भारी मतों से जीत रही भाजपा…

8 hours ago

Julana Assembly के अकालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के साथ हुई हाथापाई

बुराडेहर गांव में हुआ कैमरा खराब भाजपा प्रत्याशी ने लगाया बुथ कैप्चरिंग करने के प्रयास…

11 hours ago

Haryana Assembly Election : इस शख्स ने बखूबी बता दिया मतदान का महत्व और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान…

13 hours ago