प्रदेश की बड़ी खबरें

Parivartan Padyatra in Ambala : किसानों की फसलें हुई बर्बाद, सीएम एक शब्द तक नहीं बोले : अभय चौटाला

India News (इंडिया न्यूज़), Parivartan Padyatra in Ambala, चंडीगढ़ : हरियाणाभर में इस समय परिवर्तन पदयात्रा चल रही है, जिसको भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज यह यात्रा अंबाला पहुंची। अंबाला में 5 दिन बाद फिर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की परिवर्तन पदयात्रा शुरू हुई।

बता दें कि यात्रा की शुरुआत नारायणगढ़ के गांव कड़ासन से हुई, जोकि नारायणगढ़ और मुलाना के कई गांवों से होते हुए मुलाना रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा की अगुवाई करते हुए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और पत्नी सुनैना चौटाला गांव गोली पहुंचे।

यहां अभय सिंह चौटाला ने सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि बाढ़ के कारण अंबाला की सारी फसल तबाह हो गई है। कोई भी अधिकारी फील्ड में किसानों की समस्या जानने और फसल की गिरदावरी करने तक नहीं पहुंचा। स्वयं प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा सत्र के दौरान एक बार भी अपने मुंह से किसानों की बर्बाद हुई फसल के बारे में एक शब्द तक नहीं बोला।

26 अगस्त की पदयात्रा में शामिल नहीं हो सके थे अभय चौटाला

मालूम रहे कि 26 अगस्त को पदयात्रा ने यमुनानगर से होते हुए अंबाला में प्रवेश किया था। उस दौरान अभय सिंह चौटाला विधानसभा सत्र में व्यस्त थे जिसके कारण उनके बेटे अर्जुन चौटाला ने यात्रा की अगुवाई की थी। इनेलो 9 सितंबर तक अंबाला के साथ-साथ पंचकूला को भी कवर करेगी।

इनेलो ने ये किए वायदे

पदयात्रा के दौरान इनेलो नेता मतदाताओं को लुभाते हुए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इनेलो बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने, नौकरी न मिलने तक 21 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने, पोर्टल खत्म करने, बिजली के मीटर को उतारकर नए मीटर लगवाने समेत कई वादे किए हैं।

यह भी पढ़ें : Road Accident in Punjab : हरियाणा के 4 लोग हादसे का शिकार, मौके पर ही मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

1 hour ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

2 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

3 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

3 hours ago