प्रदेश की बड़ी खबरें

Parivartan Padyatra Updates : भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता एकजुट : अभय चौटाला

  • आज आदमी की आय तो चव्वन्नी रह गई है और खर्चा बढ़कर एक रुपया हो गया है

  • झांसे में आकर लोगों ने दे दिए थे वोट, लेकिन अब पछतावा हो रहा

India News (इंडिया न्यूज), Parivartan Padyatra Updates, सोनीपत : इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी बिंदरोली में पहुंची तो ग्रामीणों ने जोरदार शंखनाद किया। परिवर्तन की यह हवा हरियाणा से शुरू हुई है और इसका पूरा असर देश की राजनीति पर पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा किए गए इस स्वागत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इनेलो पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है और पार्टी का हर कार्यकर्ता बड़े जोश के साथ पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।

इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा

इनेलो नया इतिहास रचेगा

अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो बदलाव के इस समय में एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता पूरे आक्रोश में है और वे उस दिन के इंतजार में हैं जब हरियाणा और देश को लूटने वाले ये लोग जनता के बीच में जाएंगे, तब इन्हें आभास होगा कि सत्ता के अहंकार में इन लोगों ने क्या खोया और क्या पाया? उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने इसी जोश को बरकरार रखते हुए इनेलो की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

जनता गठबंधन सरकार को वोट देकर पछतावा कर रही

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आदमी की आय तो चव्वन्नी रह गई है और खर्चा बढक़र एक रुपया हो गया है। बढ़ती महंगाई के बीच आज ऐसी कोई वस्तु नहीं है जो आम आदमी की पहुंच से बाहर न हुई हो। इसी कारण लोग इस सरकार के शासन से दुखी होकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। पूर्व में लोगों ने झूठ और फरेब करने वालों के झांसों में आकर वोट डाल दिए और देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी, लेकिन अब मतदाताओं को काफी पछतावा हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस पदयात्रा के दौरान उन्हें हर रोज हजारों लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है और ये सभी लोग देश एवं प्रदेश की सरकारों से तंग आ चुके हैं। लोग अब खुलकर बदलाव की बात कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का यही जोश और साथ प्रदेश में बदलाव की क्रांति लाएगा। उन्होंने कहा कि किसान, कमेरा, व्यापारी, कर्मचारी, नौजवान सब इस सरकार से हताश और दुखी हैं। जनता इस तानाशाह सरकार से छुटकारा चाहती है और विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आज सत्ता के अहंकार में डूबे लोग इस परिवर्तन पदयात्रा को लेकर भयभीत हो गए हैं और उन्हें भी इस बात का आभास हो गया है कि आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश के लोग उन्हें चलता कर देंगे।

यह भी पढ़ें : Wrestler Protest Updates : दिल्ली जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना तीसरे दिन भी जारी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

7 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

8 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

8 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

8 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

9 hours ago