Inld Parivartan Padyatra Day 86: गठबंधन सरकार को नकार रही जनता : अभय सिंह चौटाला

  • ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 86वें दिन हिसार जिला के बरवाला, हांसी व नारनौंद हलके के गांव राजली, घिराये, सिंघवा, मसूदपुर पहुंची
  • हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा का बरवाला, हांसी व नारनौंद हलके में पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत
  • मुख्यमंंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों का गुस्सा फूट रहा है: अभय सिंह चौटाला
  • कहा – जैसे अब मुख्यमंत्री को बंधक बनाया है वैसे आने वाले समय में लोग भाजपा और जजपा के उम्मीदवारों को भी गांवों में घुसने नहीं देंगे
  • यात्रा के दौरान अब प्रदेश के लोग हमारे पास उम्मीद और भरोसे के साथ भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ शिकायत और अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं
  • परिवर्तन यात्रा के दौरान वो जहां भी जा रहे हैं वहां हजारों की तादाद में लोग इनेलो पार्टी की नीतियों में आस्था जता रहे हैं और भाजपा, जजपा और कांग्रेस को छोड़ कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं
  • इनेलो की सरकार बनने पर हम लोगों की उम्मीद के अनुसार ही जनता के हित के फैसले लेंगे और जितनी भी समस्याएं इस यात्रा के दौरान लोगों ने सामने रखी हैं उनका पहली कलम से निवारण किया जाएगा

India News (इंडिया न्यूज),Inld Parivartan Padyatra Day 86,हिसार : अभय सिंह चौटाला आज हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान बरवाला, हांसी व नारनौंद हलके के गांव राजली, घिराये, सिंघवा, मसूदपुर आदि गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उमड़े जनसमूह ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर अभय सिंह चौटाला का जोरदार अभिनंदन किया गया। अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पूछा कि क्या आप इस सरकार को बदलना चाहते हैं, तो जनसमूह ने अपने दोनों हाथ खड़े करके बुलंद आवाज में इस सरकार को बदलने की बात कही।

90 प्रतिशत लोगों की घर वापसी

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान वो जहां भी जा रहे हैं वहां हजारों की तादाद में लोग इनेलो पार्टी की नीतियों में आस्था जता रहे हैं और भाजपा, जजपा और कांग्रेस को छोड़ कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। पार्टी विघटन के दौरान इनेलो को जो छोड़ कर गए थे, उनमें से 90 प्रतिशत लोगों की घर वापसी हो चुकी है। यात्रा के दौरान अब प्रदेश के लोग हमारे पास उम्मीद और भरोसे के साथ भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ शिकायत और अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। इनेलो की सरकार बनने पर हम लोगों की उम्मीद के अनुसार ही जनता के हित के फैसले लेंगे और जितनी भी समस्याएं इस यात्रा के दौरान लोगों ने सामने रखी हैं उनका पहली कलम से निवारण किया जाएगा।

लोग गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने लगे

इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश की जनता ने जबरदस्त विरोध कर अपना रुख साफ करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। प्रदेश में भाजपा और जजपा के खिलाफ लहर चल चुकी है। जैसे अब मुख्यमंत्री को बंधक बनाया है वैसे आने वाले समय में लोग भाजपा और जजपा के उम्मीदवारों को भी गांवों में घुसने नहीं देंगे। अगर कोई गलती से गांव में घुस गया तो बंधक बना कर पीटेंगे। देश का विपक्ष भी अब एकजुट होना शुरू हो गया है और प्रधानमंत्री के गलत निर्णयों और गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने लगा है।

लोगों के पीले राशन कार्ड काट दिए

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है। यह सरकार लोगों को निरंतर परेशान कर रही है। ‘परिवार पहचान पत्र’ आज ‘परेशान पहचान पत्र’ योजना बन गई है। 9 लाख से अधिक लोगों के पीले राशन कार्ड काट दिए। हजारों बुजुर्गों की पैंशन काट दी गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय बन गई है। आए दिन मर्डर, डकैती, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : Karnataka High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट ने छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को जमानत देने से इनकार किया, कहा “शिक्षक भारत में भगवान हैं”

यह भी पढ़ें : Pension Distributed: अपात्रों-मृतकों को बांट दी पेंशन, हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट ने दे दिए CBI से जांच कराने के आदेश

यह भी पढ़ें : Sirf Ek Banda Kofi Hai: ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ फिल्म पर नही लगेगी रोक, राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की याचीका खारिज की

Connect With Us : Twitter, Facebook 

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

16 mins ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

44 mins ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

1 hour ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

2 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

3 hours ago