प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini : देश और हरियाणा प्रदेश के लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा : नायब सिंह सैनी

India News (इंडिया न्यूज़), CM Nayab Saini :प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक तरफ देश की जनता के पास नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व है तो दूसरी ओर एक ऐसा गठबंधन है जिसके पास नेतृत्व ही नहीं है। विकास के लिए मोदी सरकार ने अनेकों काम किए हैं। यही वजह है कि आज देश और हरियाणा प्रदेश के लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है।

CM Nayab Saini : सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा और देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। इसके अलावा करनाल विधानसभा उप चुनाव में जनता भाजपा का साथ देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सेक्टर-13 में संदीप गुप्ता के निवास पर पहुंचे थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि करनाल में इस बार दो कमल खिलेंगे।

अब यह जिम्मेदारी मुझ पर है

कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में जिस तरह से मनोहर लाल ने काम किया। जन-जन उसकी तारीफ करता हुआ दिखाई देता है। मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और परियोजनाओं को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया है। अब यह जिम्मेदारी मुझ पर है।

प्रदेश में विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा

उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता मनोहर लाल को करनाल से एक बड़ी जीत दिलवाकर संसद में भेजेगी और विधानसभा उप चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा नेता जगमोहन आनंद, शशिपाल मेहता, वीर विक्रम कुमार, दीपक गुप्ता, अमरजीत चावला, बृज गुप्ता, विपिन गुप्ता, सोहन सिंह राणा, रमेश चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : AstraZeneca Covishield Vaccine : डॉक्टर बोले- साइड इफेक्ट तो 6 महीने में ही दिख जाते

यह भी पढ़ें : Google Bans Two Android Apps : गुरुग्राम पुलिस के नोटिस पर Google का एक्शन, 2 ऐप्स हटाए

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

40 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

1 hour ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

1 hour ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

1 hour ago