होम / Sunaina Chautala : चौटाला सरकार के विकास कार्य आज भी याद करते हैं लोग : सुनैना चौटाला

Sunaina Chautala : चौटाला सरकार के विकास कार्य आज भी याद करते हैं लोग : सुनैना चौटाला

• LAST UPDATED : August 27, 2024
  • राष्ट्रीय महासचिव सुनैना चौटाला ने शहरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sunaina Chautala : फतेहाबाद में इनेलो महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें साहस, प्रेम और हमेशा सही काम करने की सीख देता है। यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई से जीतती है। जन्माष्टमी का त्योहार हमें कृष्ण की अर्थपूर्ण शिक्षाओं को अपनाने और सही जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।

सुनैना चौटाला शहर के जीटी रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर, श्री मनकामेश्वर मंदिर, गांव बीघड़ स्थित बांके बिहारी मंदिर व संन्यास आश्रम रोड स्थित संन्यास आश्रम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने शहरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की झांकियों के दर्शन कर पूजा की और श्रीकृष्ण को झूला झुलाया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सुनैना चौटाला का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया।

इससे पूर्व सुनैना चौटाला ने शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों में भी शिरकत की और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर इनेलो-बसपा गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। शहरवासियों ने भी सुनैना चौटाला का जोरदार स्वागत करते हुए चुनावों में खुलकर समर्थन देने की बात कही।

Sunaina Chautala :कृष्ण ने अर्जुन को निष्काम कर्म के बारे में समझाया

दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि जन्माष्टमी आनंद और उत्सव के अवसर के साथ-साथ कृष्ण के उपदेशों को समझने का भी समय है, जो भगवद गीता में लिखित हैं। कृष्ण अर्जुन को निष्काम कर्म के बारे में समझाते हैं, यानी नि:स्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का पालन करना। कृष्ण यह बताते हैं कि हमारा अधिकार केवल अपने कर्म पर है, उसके परिणाम पर नहीं। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्म में संलग्न रहना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। सुनैना चौटाला ने कहा कि भगवद गीता में, कृष्ण हमें सही जीवन जीने और भगवान को पाने का रास्ता बताते हैं। वह हमें सिखाते हैं कि सच्चे ज्ञान, भगवान की भक्ति और सही कर्म से हम भगवान को पा सकते हैं।

भगवान कृष्ण की शिक्षाओं के अनुसरण करें

उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान कृष्ण की शिक्षाओं के अनुसार जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। इनेलो नेता भागीराम सोनी के प्रतिष्ठान व गांव बीघड़ में गौरव मैहता द्वारा आयोजित जलपान कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव अपनों और परायों के बीच पहचान का चुनाव है। चौटाला परिवार के लिए फतेहाबाद क्षेत्र एक परिवार की तरह रहा है। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अपने शासनकाल में फतेहाबाद का जितना विकास करवाया, उतना विकास इन 20 सालों में कांग्रेस व भाजपा की सरकारें भी नहीं करवा पाई।

यहां के लोग आज भी चौटाला सरकार में हुए विकास कार्यों को याद कर रहे हैं। इस विधानसभा चुनावों में भी यहां की जनता इनेलो-बसपा गठबंधन को रिकार्ड मतों से जिताने का काम करेगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रधान बलविन्द्र कैरों, पूर्व प्रत्याशी सुमनलता सिवाच, जाट धर्मशाला प्रधान जगदीश झाझड़ा, वरिष्ठ इनेलो नेता अजय रोहज, अंगद ढिंगसरा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, अनिल मेहता, उन्नत बैनीवाल, राजेन्द्र ढाका, विनोद मेहता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Kiran Chaudhary Rajya Sabha MP : भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद बनीं

यह भी पढ़ें : JJP-ASP Alliance : जजपा और आजाद समाज पार्टी में हुआ गठबंधन

यह भी पढ़ें : Haryana BJP Candidates : भाजपा के 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox