प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Kumari Selja : वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता

  • भाजपा के 10 साल के राज में किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार युवा सब परेशान
  • भीड़ को देखकर हर कांग्रेस नेता गदगद दिखाई दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व के केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के दस साल के शासन से किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार युवा सब परेशान है जो केवल 05 अक्तूबर का इंतजार कर रहे है ताकि वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके, जनता कांग्रेस को सत्ता में लेकर आ रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार ईडी व अन्य एजेंसियों का राजनीतिक रूप से दुरुपयोग करने में जुटी है। कोर्ट भी इस चीज को लेकर टिप्पणी कर चुकी है, लेकिन यह लोग बाज नहीं आ रहे। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

MP Kumari Selja : यह सुनिश्चित है कि यहां से जीत रही है कांग्रेस

वे शुक्रवार को कालांवाली अनाजमंडी में कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रही थी। भीड़ को देखकर हर कांग्रेस नेता गदगद दिखाई दिया। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज जमा भीड़ को देखकर यह सुनिश्चित है कि कांग्रेस यहां से जीत रही है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के दिन लद गए हैं और हमारा समय आने वाला है। आने वाले दिनों में क्षेत्र को फिर से चमकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों के राज में भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। भाजपा हमेशा केंद्र व राज्य में सरकारों को डबल इंजन की सरकार बताती रही।

जीत का मार्जिन कम से कम 50 हजार होना चाहिए

इन सरकारों ने देश-प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया। आज हर वर्ग महंगाई, भ्रष्टाचार, गुंडाराज से त्रस्त है। किसानों सहित हर वर्ग ने अपनी मांगों के लिए दमन सहा। उन्होंने कहा कि उनके पिता चौ स्व. दलबीर सिंह के साथी आज भी उनके सामने खड़े है जिन्होंने कल भी साथ ही नहीं छोडा था और आज भी नहीं, उनका प्यार और उनका आशीर्वाद उनके साथ रहा, कांग्रेस के साथ रहा।

लोकसभा चुनाव में मेरा चुनाव जनता ने लड़ा, कालांवाली की जनता ने उन्हें 43 हजार वोटों से जिताकर भेजा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला की जीत का मार्जिन कम से कम 50 हजार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में काम होना बाकी है, उसके लिए वे जनता के दरबार में हाथ जोडकर और शीश नवांकर खड़े है।

कांग्रेस ने जो गांरटी दी है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जा रही है, उसे कोई याद नहीं करेगा याद करे भी क्यों, उसने दस साल में कोैन सा अच्छा काम किया है क्योंकि जनता अच्छे काम करने वालों को याद करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दस साल के राज में किसान, मजूदर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाएं, बेरोजगार युवा सब परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गांरटी दी है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान आज भी आंदोलन की राह पर है और कांग्रेस उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है।

एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा

किसान जिसे देशद्रोही तक कहकर उसका अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। युवाओं को दो लाख खाली पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बढते अपराध पर काबू पाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक हंसराज जोसन, जीत महेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, वीरभान मेहता, मगर सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए शीशपाल केहरवाला को विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व कुमारी सैलजा का जोरदार स्वागत किया गया। पगडी पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

Shah Roared At Congress : कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी कांग्रेस सरकार, डीलर, दलाल और दामाद का था बोलबाला 

Anil Vij Taunts Vadra : “जजमान” इतनी बेसब्री भी क्या है थोड़ा सा इंतज़ार करो, सब कुछ सामने ही आ जायेगा 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा के सरकारी और निजी क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश घोषित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी,  पंकज अग्रवाल…

5 mins ago

MP Kartikeya Sharma पूरे दमखम के साथ कालका भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा के लिए कर रहे प्रचार

कालका विधानसभा के पूरे इलाके और आज खासतौर से मोरनी मंडल में तमाम गांवों में…

16 mins ago

Amit Shah Praised Nayab Saini, कहा – एक जिले का नहीं, पूरे हरियाणा का समान विकास करने वाले मुख्यमंत्री हैं नायब सैनी

लाडवा की जनता को नायब सैनी के रूप में मिला बना बनाया हुआ मुख्यमंत्री लाडवा…

50 mins ago

Rajasthan CM Targets Congress : कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए

कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिन्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का…

1 hour ago

Gyan Chand Gupta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचकूला की जनता से विशेष स्नेह

गांवों में मिला ज्ञानचंद गुप्ता को भारी जन समर्थन, बड़ी जीत का दावा India News…

1 hour ago

Shah Roared At Congress : कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी कांग्रेस सरकार, डीलर, दलाल और दामाद का था बोलबाला 

हरियाणा के सभी अग्निवीरों को देंगे पेंशन वाली पक्की सरकारी नौकरी तेलंगाना और कर्नाटक में…

2 hours ago