PM Kisan Samman Nidhi : किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य : मनोहर लाल

इंडिया न्यूज, Haryana News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करने पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लाइव इस कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों किसानों को त्योहारी अवसर पर किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करके तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से हरियाणा के करीब 20 लाख किसानों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना उनकी सरकार का लक्ष्य है। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पिछली 11 किस्तों में हरियाणा के किसानों को 3754.67 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है।

6 हजार रुपए वार्षिक सहायता राशि दी जा रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। इसके अंतर्गत 6 हजार रुपए वार्षिक सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में तिमाही आधार पर उपलब्ध कराई जाती है। किसानों को इस योजना से सीधे लाभ पहुंच रहा है। इस राशि के माध्यम से किसान अपने खेतों के लिए बीज, खाद व अन्य जरुरी चीजें खरीद सकते हैं।

पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की सराहना

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशभर में 600 से ज्यादा पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरूआत करने पर उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये केंद्र किसानों की कृषि उर्वरक, बीज, कृषि उपकरण से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करेंगे और कृषि इनपुट भी प्रदान करेंगे।

इन केंद्रों के माध्यम से मिट्टी की टेस्टिंग व हर प्रकार की जानकारी जो भी किसान को चाहिए, वह एक जगह मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र को आधुनिक और ज्यादा से ज्यादा वैज्ञानिक बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा हैं, पीएम किसान समृद्धि केंद्र इसी का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर हिस्से का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषक हितैषी नीतियों से लाभान्वित हो रहा है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja: ‘ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब…’,चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...',चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा…

10 mins ago

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी? बड़े दिग्गज ठोक रहे दावा

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी?…

50 mins ago

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी?

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ…

51 mins ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! Voting Live: मतदान की गिनती शुरू, जल्द देखें पहले रुझान

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे आज

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे…

1 hour ago