होम / Police Recruitment Exam : 20 सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे, विज की रिकमेंडेशन को सीएम की अप्रूवल

Police Recruitment Exam : 20 सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे, विज की रिकमेंडेशन को सीएम की अप्रूवल

• LAST UPDATED : October 31, 2023
  • प्रदेश के युवाओं को मिलेगा फायदा तो प्रदेश के बारे में अनछुए पहलुओं के बारे में एग्जाम तैयारी के दौरान मिलेगी जानकारी

  • हरियाणवी संस्कृति, इतिहास और अन्य पहलुओं के बारे में बाहरी राज्यों के कैंडिडेट्स को जानना जरूरी

India News (इंडिया न्यूज़), Police Recruitment Exam, चंडीगढ़ : लंबे समय से हरियाणा में पुलिस विभाग की भर्ती के नियमों में बदलाव को लेकर चर्चा उठ रही थी। पिछले महीने हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भी भर्ती संबंधी नियमों में संशोधन को लेकर प्रस्ताव लाया गया था। इसी कड़ी में पुलिस भर्ती में नए नियमों को मंजूरी दे दी गई है और अब इसको लेकर प्रस्ताव को फाइनल अप्रूवल के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा। नियमों में संशोधन के मुताबिक अब पुलिस विभाग की भर्ती परीक्षा में 5वां हिस्सा पूरी तरह से हरियाणा से संबंधित होगा।

इस हिस्से में तमाम सवाल हरियाणा से ही संबंधित होंगे। भर्ती नियमों में होम मिनिस्टर अनिल विज ने संशोधन का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि पेपर में एक हिस्सा हरियाणा से संबंधित होना चाहिए, ताकि बाहरी कैंडिडेट्स को भी हरियाणा के बारे तमाम जानकारी मिल सके। इसके अलावा भर्ती में भाग लेने वाले प्रदेश के युवाओं को भी फायदा मिलेगा। उनके रिकमेंडेशन पर सीएम ने मुहर लगा दी है और जल्द ही इसको कैबिनेट में पास करवाया जाएगा।

20 सवाल परीक्षा में हरियाणा की संस्कृति, इतिहास और संबंधित पहलुओं के बारे में होंगे

पुलिस भर्ती के पेपर में 20 सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे। ये सवाल हरियाणा की संस्कृति, इतिहास और संबंधित पहलुओं के बारे में होंगे। पुलिस की भर्ती में बाहरी राज्यों के कैंडिडेट्स भी भाग लेते हैं और वो सिलेक्ट भी होते हैं, लेकिन उनको हरियाणा की संस्कृति, इतिहास और संबंधित पहलुओं के बारे में जानकारी नहीं होती। ये भी कहीं न कहीं जरूरी है कि हरियाणा के बारे में जानकारी भविष्य में यहां नौकरी करने वाले बाहरी राज्यों के कैंडिडेट्स को भी हो। इस पहलू को देखते हुए भी ये बदलाव किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के भर्ती में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स और युवाओं को भी तैयारी के दौरान प्रदेश के अनछूए पहलुओं के बारे में जानकारी मिलेगी।

पंजाब पुलिस भर्ती नियम में बदलाव किया

आधिकारिक जानकारी में सामने आया है कि पंजाब पुलिस भर्ती नियम में बदलाव की रिकमेंडेशन दी गई थी, जिसको अब अप्रूवल दी गई है। भर्ती परीक्षा एग्जाम में हरियाणा से संबंधित 20 सवाल के अलावा कुछ सवाल कंप्यूटर संबंधित होंगे, वहीं पेपर में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, ट्रेड और अन्य पहलुओं को लेकर भी होते हैं। नियम मुताबिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए जाने के बाद सबसे पहले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। जो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण परीक्षा में पास होंगे, उन्हें ही लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। नए नियम की मंजूरी को काफी अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

अनिल विज ने परीक्षा पैटर्न पर उठाए थे सवाल

हरियाणा में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए तैयार किए गए परीक्षा पैटर्न पर पूर्व में गृह मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाए थे। विज ने एग्जाम पैटर्न पर आपत्ति जताते हुए परीक्षा में हरियाणा से जुड़े प्रश्न शामिल करने को कहा था, ताकि इससे प्रदेश के युवाओं को भी लाभ मिले। इसके बाद नए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पूर्व में एकाध सवाल ही हरियाणा से संबंधित होता था।

यह भी बता दें कि आमतौर पर यह शिकायत और चर्चा रहती थी कि पुलिस या अन्य कई परीक्षाओं में हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, सामान्य ज्ञान या अन्य पहलुओं को लेकर सवाल ही नहीं होते थे। क्योंकि अब पुलिस विभाग की भर्ती में नए नियम को मंजूरी दे दी गई है तो आने वाले समय में भर्ती परीक्षा के जरिए हरियाणा की संस्कृति, सामान्य ज्ञान और इतिहास की प्रमोशन में मदद मिलेगी।

भर्ती नियम संबंधी प्रस्ताव को पहले होल्ड किया गया था

पुलिस भर्ती के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को पिछले महीने कैबिनेट की बैठक में लाया गया था। एडवोकेट जनरल कार्यालय और एलआर से मंजूरी मिलने के बाद इसे 11 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में लाया गया था। संशोधित भर्ती नियमों की फाइल होम मिनिस्टर अनिल विज के पास आने के बाद उन्होंने यह कहते हुए इस पर आपत्ति जता दी थी कि भर्ती में एग्जाम पैटर्न में हरियाणा से जुड़े प्रश्नों को शामिल नहीं किया गया है। परीक्षा में हरियाणा पर आधारित सवाल जरूर होने चाहिएं। इसके बाद फाइल को अगली बैठक तक के लिए होल्ड पर रख दिया गया। चूंकि अब सीएम ने विज के सुझावों पर मुहर लगा दी है तो अगली कैबिनेट में नए नियम पर मुहर लग जाएगी।

सिपाही के सभी पदों पर सीधी भर्ती

बता दें कि सिपाही के सभी पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। वहीं सब इंस्पेक्टर के 50 प्रतिशत पद पदोन्नति से और 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। सिपाही के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और सब इंस्पेक्टर के लिए स्नातक होगी। उम्मीदवारों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास होना जरूरी है। भर्ती में एनसीसी प्रमाणपत्र के लिए 3 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। सामाजिक-आर्थिक मानदंड और पीएमटी के ढाई-ढाई अंक मिलेंगे।

ये बाेले होम मिनिस्टर अनिल विज

पुलिस की भर्ती में नियमों में संशोधन को लेकर मैने सुझाव दिए थे, जिनको सोमवार को सीएम मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। पुलिस भर्ती के एग्जाम में 20 सवाल हरियाणा की संस्कृति, खान-पान, इतिहास, साहित्य और अन्य पहलुओं को लेकर पूछे जाएंगे। बाहरी राज्यों के कैंडिडेट्स के लिए भी जरूरी है कि उनको हरियाणा के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती में भाग लेने वाले प्रदेश के युवाओं को भी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Vacant Posts of Teachers : हरियाणा में कॉलेजों टीचर्स के खाली पड़े पद बने परेशानी का सबब, पढ़ाई हो रही बाधित

यह भी पढ़ें : Jind Air Index : जींद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर सामने आया

यह भी पढ़ें : Hisar Crime News : एनिवर्सरी पर बेटी की मायके वालों ने ही कर दी हत्या

यह भी पढ़ें : ED Summons Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, 2 नवंबर को ईडी के समक्ष होना होगा पेश

यह भी पढ़ें : Haryana Earthquake : रेवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

 

Tags: